आदमपुर उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने सतेंद्र सिंह को बनाया उम्मीदवार

चंडीगढ़। हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सतेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार को हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इससे पहले सतेंद्र भाजपा में थे। उसे छोड़ वह इसी साल 7 सितंबर 2022 को वह आप में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में पहले अरविंद केजरीवाल को आना था लेकिन उनका दौरा कैंसल हो गया। आप प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने आदमपुर में सर्वे करवाया, इस सर्वे में सभी ने सतेंद्र सिंह को दमदार उम्मीदवार बताया। इसके बाद हमने पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के पास रिपोर्ट भेजी। कमेटी ने उनके नाम पर मुहर लगाई।

 Adampur By Poll: Satendra Singh becomes AAP candidate from Adampur

सुशील गुप्ता ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई पिकनिक मनाने के लिए आदपुर में आते है, जनता के सुख दुख में शामिल नहीं होते। देश के अंदर कांग्रेस खत्म होती जा रही है। अब मुकाबला सीधे तौर पर डर से भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई और जनता के बीच रहने वाले सतेंद्र सिंह के बीच है। आदमुपर के हर गांव के बीच समस्याएं है, जिन्हें सतेंद्र सिंह अच्छे से जानते हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि कुलदीप ने अपनी जिंदगी में पहली बार आदमपुर में दशहरा मनाया है। वो भी इसलिए क्योंकि हम लोग आदमपुर में मौजूद थे। नहीं तो वे त्योहार पर भी आदमपुर में नहीं आते। वे अपने परिवार के नाम पर वोट मांगते फिरते रहे हैं। एक ऐसे अहंकारी व्यक्ति को हराना है, जो आदमपुर में आता नहीं है। सुशील गुप्ता ने एसवाईएल के सवाल पर कहा कि पानी की कमी हर राज्य में है। हर राज्य को पानी चाहिए। केंद्र सरकार की ड्यूटी बनती है कि पानी हर राज्य को दिलाए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को ऑफर दिया है कि वे चाय पर बुलाएंगे तो वह सुझाव देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+