भव्य बिश्नोई ने ली शपथ, बने हरियाणा के सबसे युवा विधायक, बीजेपी के अब 41 MLA
हरियाणा की आदमपुर सीट से उपचुनाव में जीते भव्य बिश्नोई ने बुधवार को विधायक पद की शपथ ली। भव्य बिश्नोई को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने कार्यालय में शपथ दिलाई। इस दौरान पिता कुलदीप बिश्नोई के साथ अन्य पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। अब हरियाणा में भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गई है।

शपथ लेने के बाद भव्य बिश्नोई सबसे युवा विधायक बन गए हैं। उनसे पहले दुष्यंत चौटाला सबसे युवा विधायक थे, जिनकी उम्र 34 साल है। बिश्नोई 29 साल की उम्र में विधायक बने है। वह अब हरियाणा में सबसे यंग विधायक हैं।
कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट
भव्य पूर्व CM चौधरी भजनलाल के पोते हैं। उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। हालांकि राजनीतिक तौर पर देखें तो विधानसभा में दलगत स्थिति के लिहाज से भाजपा को इस जीत का ज्यादा फायदा नहीं। हरियाणा में सरकार चलाने के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) का सहारा लेने की उनकी मजबूरी बनी रहेगी। इतना जरूर है कि भव्य के जीतने के बाद विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications