जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश में बनाएं कांग्रेस की सरकार: आचार्य प्रमोद कृष्णम

जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रदेश में बनाएं कांग्रेस की सरकार: आचार्य प्रमोद कृष्णम

मेरठ, 9 जनवरी 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे को खुशहाली, विकास, भाईचारे-सौहार्द्र के रास्ते पर ले जाना है। कांग्रेस को वोट दें और कांग्रेस की सरकार बनाएं। यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। क्रांतिधरा से उठी चिंगारी से ही बदलाव होगा।

Acharya Pramod Krishnam says Congress govt should be formed in the state by rising above caste and religion

शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से आजादी का आंदोलन शुरू हुआ था और देश को आजादी मिली थी। विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ही सूबे की राजनीति में मेरठ से बदलाव होगा। जनता कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाएगी।

गोलाकुआं पर जनसभा को भी उन्होंने संबोधित किया। ब्रह्मपुरी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोग जाति-धर्म-मजहब से ऊपर उठकर कांग्रेस के लिए वोट करें। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और गुजरात के नेताओं के लिए बिगड़े बोल बोले। कहा कि कांग्रेस जाति-धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों पर आधारित इंसान और इंसानियत की राजनीति करती है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, शहजाद युसूफ के साथ अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, दीपक शर्मा ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को फरसा भेंट किया। राज केसरी, सरदार मंजीत सिंह कोछड़, मतीन अंसारी, रोबिन नाथ गोलू, एसके शाहरुख, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, शहर प्रभारी नसीम खान, अलीम अंसारी, मेहराजुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+