उत्तराखंड में अब तक 30 लाख लोगों की बन चुकी आभा आईडी, देहरादून जिला प्रदेश में अव्वल

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, के राज्य मिशन निदेशक एवं अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश के 30.61 लाख से अधिक अपनी आभा आईडी बनाकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा बन चुके हैं।

uttarakahnd

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत हेल्थ आईडी बनाने में देहरादून जिला प्रदेश में अव्वल है। राज्य में अब तक 30 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। इसमें देहरादून में सबसे अधिक 6.61 लाख लोगों की आईडी बनीं है जबकि नैनीताल जिला दूसरे स्थान पर है।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राज्य मिशन निदेशक एवं अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि प्रदेश के 30.61 लाख से अधिक अपनी आभा आईडी बनाकर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा बन चुके हैं। आईडी बनाने वाले लोगों का स्वास्थ्य संबंधी संपूर्ण ब्योरा ऑनलाइन दर्ज हो चुका है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में सबसे अधिक 6,61,919 आभा आईडी बनी हैं।

प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की वर्ष 2021 में शुरुआत हुई थी। मिशन की ओर से किए गए प्रयासों से प्रदेश के लोगों का स्वास्थ्य रिकार्ड डिजिटाइज करने की रफ्तार अपेक्षाओं के अनुरूप है। लोग बढ़-चढ़़ कर इस डिजिटल मिशन का हिस्सा बन रहे हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मिशन के तहत हर व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जानी है। आईडी बनाने से स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार की पूरी जानकारी आनलाइन उपलब्ध होगी।

आभा आईडी के ये फायदे

- स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी

- अस्पताल के पंजीकरण से लेकर उपचार तक होगा पेपर लेस

- अस्पताल में क्यूआर कोड के जरिए टोकन लेने की सुविधा

- बीमारी के इलाज से संबंधित रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से रहेगा सुरक्षित

राज्य में आभा आईडी का जनपद वार विवरण

जिला आभा आईडी

देहरादून 661919

नैनीताल 398571

हरिद्वार 282253

ऊधमसिंहनगर 232694

पौड़ी गढ़वाल 183236

अल्मोड़ा 143166

टिहरी 122741

पिथोरागढ़ 94285

चमोली 75008

बागेश्वर 71453

चंपावत 65452

उत्तरकाशी 55736

रुद्रप्रयाग 28832

जिले की सूचना न देने वाले 646288

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+