छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में AAP की होगी मजबूत, बनाया खास प्लान
छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए खास रणनीति बनाई है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस कर रही है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय में जोनल आब्जर्वर राकेश शाह की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई| आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी में संगठन विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत जिला पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों के पश्चात सर्कल प्रमुखों की नियुक्ति का सिलसिला जारी है। 10 गांवों का समूह बनाकर सर्कल इंचार्ज की नियुक्ति की जा रही है।
आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्येक ग्राम में ग्राम समिति बनेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में चुनाव लड़ेगी। बालोद में 'आप' के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश शाह ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर यहां संगठन का निर्माण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कमलकांत साहू ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के शासन को देख कर छत्तीसगढ़ की जनता ठगा सा महसूस करती है जिसके चलते आने वाले चुनाव में आम जनता आम आदमी पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनाएगी।
बैठक में आम आदमी पार्टी कांकेर लोकसभा के सचिव दीपक आर्दे, जिला सचिव चोवेंद्र साहू विनय गुप्ता, रमन कुमार साहू, ईश्वर ठाकुर, विशेश्वर सिन्हा, रामस्वरूप बनपेला, बालक साहू, भूपेंद्र साहू, सविता गजभिए, लोचन सिन्हा, खुमान साहू, प्रकाश सोनकर, विजय मंडावी, गैंदलाल सिन्हा, रोहित साहू, भीष्म पितामह साहू, कुशल कलिहारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications