Bilaspur: नगर निगम कार्यालय का AAP ने किया घेराव, मांगें पूरी ना होने पर दी ये चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में समस्याओं की अनदेखी पर आम आदमी पार्टी ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मांगें परी ना होने पर वे विकास भवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

AAP Chhattisgarh

Bilaspur News: आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बहतराई की समस्या को लेकर नगर निगम का घेराव किया। मोहल्लेवासियों के साथ पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों का आरोप था कि निगम सीमा में शामिल होने के बाद भी लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही है।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला की अगुवाई में पदाधिकारियों व बहतराई मोहल्लेवासियों ने विकास भवन का घेराव कर दिया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लोग यहां 30 वर्षों से रह रहे हैं। इसके बाद भी आज तक नाली की सफाई नहीं हो रही है। इसके अलावा मोहल्ले में सड़क भी नहीं है। बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। स्ट्रीट लाइट रात में बंद रहती है। इसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निचली बस्ती में रहने वालों को आजतलक शासन की योजना के अनुसार पट्टा नहीं मिल पाया है। मोहल्लेवासियों व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने निगम के अफसरों से दोटूक कहा कि हम निगम सहित जिला प्रशासन व राज्य सरकार को समस्याओं के निराकरण के लिए एक महीने का समय देने के लिए तैयार हैं। तय समय में हमारी मांग पूरी हो जानी चाहिए।

धरना प्रदर्शन के बाद मोहल्ले में आप के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 27 लोगों ने प्रियंका शुक्ला,गोपाल यादव की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी ना होने पर वे विकास भवन के सामने धरना देंगे और रतजगा करेंगे। अरविंद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों को पट्टा देने लगातार आश्वासन दिया जा रहा है। इसके बाद भी गरीबों को पट्टा नहीं मिल पाया है। खास बात ये कि आज के आंदोलन में युवाओं,महिलाओं और बुजुर्ग के अलावा मोहल्ले के बच्चे भी शामिल हुए। आंदोलन में संतोष मेश्राम, विवेक यादव, सोनू जायसवाल, गौतम मनिकपुरी, लता, राकेश यादव, रामकुमार साहू,चन्द्र कुमार साहू,राकेश सिन्हा अधिवक्ता,मीना, संतोष निर्मलकर समेत कई आप कार्यकर्ता व शहरवासी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+