Ballia: राम रामलीला मंच पर AAP का कार्यकर्ता सम्मेलन, नगर को भ्रष्टाचार मुक्त कराने का दोहराया संकल्प
यूपी के बलिया जिले में बेल्थरा रोड के रामलीला मंच पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान यूपी निकाय चुनाव में लोगों से योग्य उम्मीदवार को वोट देने की अपील की गई।
Ballia News: यूपी के बलिया जिले में बेल्थरा रोड के रामलीला मंच पर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान यूपी निकाय चुनाव में लोगों से योग्य उम्मीदवार को वोट देने की अपील की गई। मंच से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प दोहराया।

बलिया में बेल्थरा रोड पर 'आप' कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव के मद्देनजर एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने आम पार्टी की नीतियों को अपनाते हुए नगर को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का आह्वान किया। कहा कि आम आदमी पार्टी का चेयरमैन बनने के साथ ही बेल्थरारोड भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। यहां का चहुंमुखी विकास संभव हो सकेगा।
आम आदमी पार्टी के गोरखपुर प्रांत प्रभारी अनूप पांडेय ने कहा कि बेल्थरा रोड का विकास आम आदमी पार्टी के सिद्धांत पर कार्य करके ही संभव होगा। इसके लिए हमें सबसे पहले यहां के भ्रष्टाचार को उजागर करने की जरूरत है। उन्होंने निकाय चुनाव के प्रत्याशी कालिका प्रसाद गुप्ता (साहू) से कहा कि वह आज से ही नगर पंचायत द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लिपिबद्ध कर वार्ड वार्ड घूमकर इससे नागरिकों को अवगत कराने का कार्य करें। यहां की सबसे बड़ी चुनौती भ्रष्टाचार ही है। जब जनता इसको सही तरीके से समझ लेगी तो आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता है।
पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन चलाने में सक्षम है। वक्ताओं ने कहा कि इस देश की एक ही समस्या है वह है भ्रष्टाचार। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही इस भ्रष्टाचार रूपी नैया से लोगों को पार करा सकती है। उन्होंने सपा को परिवारवाद पर घेरा। वहीं बसपा पर प्रत्याशी बनाने के लिए धन की वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से चुनाव के समय किसी प्रलोभन में नहीं आने का आह्वान करते हुए पार्टी के प्रत्याशी कालिका प्रसाद गुप्ता को जीताने की अपील की।
सम्मेलन को मुख्य रूप से डॉ. सीएनएनएस यादव, सुशांत राज भारत, अमरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार मौर्य, संदीप कुमार सिंह, हृदयानंद सिंह, मुद्रिका यादव, दिनेश यादव, राशिद अली, डॉ. आनंद कुमार जोशी आदि लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications