मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में AAP देगी कड़ी चुनौती, बढ़ी अन्य दलों की टेंशन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार तीसरा मोर्चा राज्य के प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस को तगड़ा झटका देने के लिए तैयार हो चुका है। आम आदमी पार्टी की एंट्री से तस्वीर बदलने वाली है।

Arvind Kejriwal

Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश की सियासत में अब तीसरे मोर्चे के रूप में उभरकर सामने आ रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सभी दलों की टेंशन बढ़ा दी है। आप की दस्तक से कांग्रेस ही नहीं भाजपा की भी चिंता बढ़ गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दोनों को 'आप' के बढ़ते क्रेज से आगे इस बार मध्य प्रदेश के चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री व राज्यसभा सांसद संदीप बीते दिनों राजधानी भोपाल आए थे। पाठक के आने से पहले ही मध्य प्रदेश की आप कार्यकारिणी भंग कर दी गयी थी। आप पार्टी के संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने राजधानी भोपाल में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक लेने के साथ ही पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था, जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए पाठक ने मप्र की सभी 230 सीटों पर आप प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने की बात कही थी। पत्रकार वार्ता के दौरान पाठक ने साफ कहा कि था कि कांग्रेस को वोट देना मतलब बीजेपी का साथ देना है।

कांग्रेस पर ही कसा तंज
आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री संदीप पाठक सत्ताधारी बीजेपी से बचते नजर आए, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखे तेवर दिखाए। पाठक ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कहा कि हमारी पार्टी चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट करेगी। हमारी पार्टी ऐसा नहीं करेगी कि चेहरा कोई और हो, बाद में दूल्हा किसी और को बना दिया जाए। उचित समय आने पर पार्टी सीएम का चेहरा स्पष्ट कर देगी। बीते दो-तीन दिन से कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर घमासान मचा हुआ है।

दिल्ली-गुजरात में नुकसान
बता दें कि आदमी पार्टी की दस्तक का खामियाजा कांग्रेस पार्टी दिल्ली और गुजरात में भुगत चुकी है। दोनों ही राज्यों में हुए चुनावों के दौरान कांग्रेस को ही नुकसान का सामना करना पड़ा है। दिल्ली में तो आप ने सरकार बना ली और यहां कांग्रेस पूरी तरह से जमीन पर आ गई, जबकि गुजरात में भी हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो यहां कांग्रेस का वोटबैंक आम आदमी पार्टी का हो गया है। अब मध्य प्रदेश में आप की दस्तक कांग्रेस को टेंशन दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+