हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगी AAP
आम आदमी पार्टी (आप) अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची 15 अक्टूबर को जारी करेगी।
शिमला, 10 अक्टूबर: आम आदमी पार्टी (आप) अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची 15 अक्टूबर को जारी करेगी। पार्टी ने अभी चार विस क्षेत्रों के प्रत्याशी तय किए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने धर्मशाला में पत्रकारों से कहा कि पार्टी की 550 से अधिक टीमों ने 10 दिन में प्रदेश के चार लाख घरों तक गारंटियों को पहुंचाया है। जल्द ही प्रदेश के सभी 12 लाख परिवारों तक गारंटियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रदेश में सत्ता का रिवाज बदलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस अपने नेताओं को बचाने में लगी है और भाजपा उन्हें खरीदने में लगी है।

पहली बार टिकट घोषण की बजाय फोन पर बता रही कोई पार्टी
कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि पार्टी ने उम्मीदवारों को फोन पर बता दिया है कि उनके टिकट फाइनल हो गए हैं। ऐसा देश में पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर रही है फोन पर बता रही है। उन्हें डर है कि कहीं उनके नेता भाजपा में न भाग जाएं या पार्टी में बगावत न हो जाए। वहीं भाजपा अपने मंत्रियों और विधायकों के टिकट काटने की बात कर रही है। इससे साबित होता है कि जनता में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications