जेजेपी ने आप को दिया बड़ा झटका, इकलौती नगरपालिका प्रधान निशा गर्ग JJP में शामिल

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने निशा और उनके पति पुनीत गर्ग को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया।

AAPs only municipal head Nisha Garg joins JJP

जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर नए लोगों का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला निरंतर जारी है। शुक्रवार को जेजेपी ने आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका दिया जब उनकी पार्टी की इकलौती नगरपालिका प्रधान निशा गर्ग ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने निशा और उनके पति पुनीत गर्ग को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

निशा गर्ग इस्माइलाबाद नगरपालिका की प्रधान हैं। जेजेपी में शामिल होने के बाद निशा ने कहा कि उन्होंने जेजेपी की नीतियों और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है और अब वे पिहोवा हलके में जेजेपी की मजबूती के लिए काम करेगी।

इस अवसर पर शुगरफैड चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला, चेयरमैन कुलदीप सिंह मुलतानी, जेजेपी जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, युवा नेता जसविंदर खैरा, हलका प्रधान गुरलाल वड़ैच, दिलबाग गुराया, पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा, ब्लॉक समिति चेयरमैन हरेंद्र सिंह, सरपंच कमल काजल आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+