UP News: CCU में व्यक्तिगत स्नातक परीक्षा बंद करने पर AAP ने किया VC का घेराव

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर पर व्यक्तिगत परीक्षा बंद करने के परीक्षा समिति के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। पहले छात्र संगठनों और अब राजनैतिक दल विश्वविद्यालय के इस निर्णय के खिलाफ उतर आए हैं।

UP News: मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर पर व्यक्तिगत परीक्षा बंद करने के परीक्षा समिति के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। पहले छात्र संगठनों और अब राजनैतिक दल विश्वविद्यालय के इस निर्णय के खिलाफ उतर आए हैं। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को इसका जमकर विरोध किया।

AAP Meerut

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वीसी प्रो संगीता शुक्ला का घेराव कर प्राइवेट परीक्षा बंद ना करने की अपील की। आम आदमी पार्टी मेरठ के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला को एक ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि एक तरफ जहां शिक्षा सरल और सुलभ होनी चाहिए। वहीं व्यक्तिगत स्नातक परीक्षा को बंद करने के विवि के निर्णय से ग्रामीण अंचल में रहने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को शिक्षा से दूर किया जा रहा है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इस निर्णय से साफ जाहिर है कि निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा के निजीकरण का सबसे ज्यादा नुकसान गरीब गांव देहात के छात्रों को होगा। ग्रामीण इलाके के छात्र पढ़ाई के साथ मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार की आर्थिक मदद करते है। जो छात्र संस्थागत पढ़ना चाहता है उसके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जाती हैं।जहाँ सरकारी कॉलेज मे शिक्षकों की कमी है वहीं दूसरी ओर निजी कॉलेजों में शिक्षक है ही नहीं। केवल कागजों में कॉलेज चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+