लखनऊ में AAP का प्रदर्शन: कार्यकर्ता बोले- अडानी का पासपोर्ट जब्त करे सरकार, SC की निगरानी में हो जांच
हिंडनबर्ग- अडानी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी ने यूपी के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ में बड़ी संख्या में जटे आप कार्यकर्ताओं ने गौतम अडानी पासपोर्ट जब्त करने की मांग की।

AAP Protest against Adani: लखनऊ में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अडाणी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा।
आम आदमी पार्टी ने अडानी समूह के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों को देश का सबसे बड़ा महा घोटाला करार दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति से) सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही गौतम अडाणी के साथ-साथ सभी संबद्ध के पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है।
अवध प्रांताध्यक्ष सूरज प्रधान ने कहा की पिछले कुछ दिनों में देश के करोड़ों नागरिकों का अडाणी की कम्पनी में साढ़े ग्यारह लाख करोड़ रुपया डूब गया। जो उन्होंने अपने खून पसीने से बचत कर निवेश किया था। अडानी का घोटाला पकड़ा गया तो उन्होंने कहा की ये देश पर हमला है।
वहीं 'आप' जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि अडानी दुनिया के दूसरे नंबर का अमीर बनने के बाद भी वो भारत के 15 टैक्स देने वालों की सूची में नहीं है, आखिर किसकी मेहरबानी से? उन्होंने कहा कि अडाणी और उनके भाइयों ने मिलकर 38 फर्जी कंपनियां खोलकर देश के साथ फ्रॉड किया है। लखनऊ के अलावा 'आप' कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में भी प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications