हिमाचल प्रदेश में BJP को घेरने के लिए AAP बना रही है शिक्षा को बड़ा राजनीतिक हथियार

हिमाचल प्रदेश में BJP को घेरने के लिए AAP बना रही है शिक्षा को बड़ा राजनीतिक हथियार

शिमला, 11 जून: हिमाचल में इस बार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) शिक्षा को बड़ा राजनीतिक हथियार बना रही है। भाजपा को घेरने का चक्रव्यूह अब हमीरपुर में रचा जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संसदीय क्षेत्र और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गृह क्षेत्र हमीरपुर आम आदमी पार्टी के निशाने पर हैं। प्रदेश की राजनीति की दृष्टि से प्रमुख केंद्र बिंदु में सेंध लगाने की तैयारी है। पार्टी शिक्षा पर संवाद करवा लोगों को भावनात्मक तौर पर अपने साथ जोडऩा चाहती है।

Arvind Kejriwal

हमीरपुर में कुछ दिन पहले धूमल के शादी की 50वीं सालगिरह मनाने के लिए प्रदेश की कैबिनेट पहुंची थी। इसके बाद भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। अब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां दिल्ली माडल की बात करेेंगे। वह दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था में आए सुधार और हिमाचल के ताजा हालात पर चर्चा करेंगे।

शिक्षा संवाद शुरू करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल आप के नए प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर को सियासी गुर सिखाएंगे। सुरजीत ने सियासत का ककहरा इन्हीं से सीखा है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल के सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा. संदीप पाठक भी मौजूद रहेंगे।

आप के हिमाचल मामलों के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन अभी ईडी की हिरासत में हैं। बेशक पार्टी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार असली कमान केजरीवाल के पास ही है। वह हिमाचल में खुद की उपस्थिति और बढ़ाएंगे। इससे पहले शिमला में शिक्षा पर संवाद कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाग लिया था। अरविंद इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में रोड शो कर चुके हैं। फिर प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में रैली की थी। सूत्रों के अनुसार उसके बाद वह शिमला संसदीय क्षेत्र का रुख कर सकते हैं।

आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में शिक्षा की हालत अच्छी नहीं है। शिक्षा की बदहाली की पोल हमीरपुर में खुलेगी, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे। इसमें दोनों मुख्यमंत्री सवालों के जवाब देंगे। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कैसे सुधार हो सकता है, इस बारे में केजरीवाल को सुझाव दिए जा सकते हैं। सुरजीत ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल में केजरीवाल का पहला कार्यक्रम है, इसलिए इसे हर हाल में सफल बनाएंगे। हिमाचल की जनता बदलाव चाहती है। लोग इस बार तीसरे राजनीतिक विकल्प को चुनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+