गुजरात: AAP 2024 की तैयारी में जुटी, गुजरात में 31 जिला प्रमुखों की नियुक्ति
आम चुनाव 2024 में गुजरात में आम सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले राज्य के सभी जिलों में AAP ने संगठन अध्यक्षों की नियुक्त किया है।

गुजरात में संगठन को मजबूत बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों की समीक्षा के बाद पहले प्रदेश के नेतृत्व में बदलाव किया था और इसुदान गढ़वी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपते हुए छह कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे। इसके बाद पार्टी ने 88 विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों के नियुक्ति की थी। पार्टी ने 31 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है।
पार्टी ने सूरत, राजकोट और वडोदरा के शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों का ऐलान नहीं किया है। इसके अलावा कुछ और जिले हैं जहां पर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष का ऐलान बाकी है, हालांकि अहमदाबाद शहर और जिला के प्रमुख का ऐलान हो गया है। अहमदाबाद सिटी का प्रमुख बिपिन पटेल और ग्रामीण की जिम्मेदारी किरण पटेल की दी गई है। आप के जिला अध्यक्षों सूची नीचे देख सकते हैं।
राजनीतिक तौर पर आम आदमी पार्टी के लिए बेहद अहम सूरत और राजकोट के प्रमुखों का ऐलान नहीं किया गया है। वडोदरा शहर और जिला अध्यक्ष का ऐलान भी नहीं हुआ। पार्टी का कहना है कि जल्द बाकी शहर और जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी के नए प्रमुख इसुदान गढ़वी ने आगामी लोकसभा चुनावों में सभी 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में पार्टी नए सिरे से संगठन के कसने में जुटी है। पार्टी ने ताजा सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया है।












Click it and Unblock the Notifications