AAP ने की पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी पर अवैध खनन मामले को लेकर केस दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर अवैध खनन मामले को लेकर केस दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्‌ढा ने चंडीगढ़ में गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित को मांग पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

AAP demands of case against Punjab Chief Minister Channi for illegal mining case

पंजाब के गर्वनर से मुलाकात के बाद राघव चड्‌ढा ने कहा कि पंजाब में चल रहे अवैध रेत खनन में चन्नी और उनके रिश्तेदारों का नाम आ रहा है। इसलिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर लगे अवैध माइनिंग करने व रेत चोरी के आरोपों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और मामले की जांच निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए।

AAP demands of case against Punjab Chief Minister Channi for illegal mining case

राघव चड्‌ढा ने कहा कि पंजाब में करीब डेढ़ महीना पहले आप ने चन्नी के जिंदापुर गांव में रेत चोरी का पर्दाफाश किया था। उसके बाद पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने भी इस बात को कबूला कि चन्नी रेत चोरी करते हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को अवैध माइनिंग की शिकायत भी दी है। दोनों फैक्ट गर्वनर को बताए गए हैं।

सीएम के भतीजे भूपेंद्र हनी के पास से 10 करोड़ रुपए, गाड़ी, कागजात, 12 लाख की घड़ी मिली। इस मामले में सीएम भी शामिल हैं। राज्यपाल खुद इस पूरी जांच की मॉनिटरिंग करें। आप नेता ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ पंजाब पुलिस एफआईआर दर्ज करें। जिन रिश्तेदारों के नाम आ रहे, उनकी जांच की जाए।

इसके लिए एक मांग पत्र सौंपा है। हमनें गर्वनर को ईडी से क्या मिला, कब रेड की, जो भी मिला, वह सारी चीजें लिखित में दी है। राज्यपाल ने भी आश्वासन दिया कि वे शिकायत पर संज्ञान लेकर एक्शन लेंगे।

कैप्टन पार्टी हाईकमान को सूचना देता है
कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी अध्यक्ष को सूचना देते हैं, परंतु न पार्टी हाईकमान एक्शन लेती हैं, न ही सीएम लेते। क्या इसका चोरी किया पैसा हाईकमान के पास जाता है। फिर भी चन्नी मुख्यमंत्री बनता है। अगर 111 दिन सीएम रहे चन्नी के कार्यकाल में भतीजे से 10 करोड़ नकद, 54 बैंक एंट्री मिल गई तो बाकी रिश्तेदारों के पास क्या क्या आया है, इसकी जांच हो। राघव चड्‌ढा ने कहा कि सोचिए यदि चन्नी साहब 5 साल सीएम रह जाते तो कितना पैसा कमा जाते। सूबे का मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं है। भारत का संविधान सबसे ऊपर है।

रेड राजनैतिक कारणों से तो 10 करोड़ कहां से आए
मान लेते हैं कि सीएम पर रेड राजनीतिक कारणों से हुई है। अगर रेड राजनीतिक कारणों से है तो सीएम के भतीजे के पास 10 करोड़ रुपए कहां से आ गए। 21 लाख का सोना कहां से आ गया। 54 करोड़ की एंट्री कहां से आ गई। राजनीतिक जायदाद एक भतीजे ने कमाई है। बाकी रिश्तेदारों ने क्या कमाया होगा, इसका अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए गवर्नर जांच करवाएं, ताकि मैसेज जाए कि सूबे का सीएम राज्य से ऊपर नहीं हो सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+