गुजरात में AAP का बड़ा कदम, 18 विंग के प्रदेश नियुक्त, ब्रिजराज और रेशमा पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने गुजरात प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। राज्यों के 18 मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Arvind Kejriwal

Aam Aadmi Party Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनावों तीन महीने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन में बदलाव को तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के पार्टी के विभिन्न विंग के नए प्रमुख का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनावों को देखते अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को बड़े बदलाव करते हुए 18 मोर्चों के नए प्रमुखों का ऐलान किया है। पाटीदार आंदोलन से निकली फायरब्रांड लीडर रेशमा पटेल (Reshma Patel) को गुजरात प्रदेश महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। एनसीपी के प्रदेश महिला अध्यक्ष रही रेशमा चुनावों से पहले आप में शामिल हुई थी। अभी तक प्रदेश में यह जिम्मेदारी गौरी देसाई के पास थी। पार्टी ने प्रदेश युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी ब्रिजराज सोलंकी को दी है। सोलंकी आप नेता राजू सोलंकी के बेटे हैं। इन सभी नियुक्तियों का प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी udan Gadhvi)ने ऐलान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के तमाम विंग के प्रमुख संगठन को मजबूत बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त जाने पर रेशमा पटेल में खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है।

22 के बाद 2024 की तैयारी
आप के इस बड़े बदलाव को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है, ऐसे में पार्टी हरहाल में बड़े मुकाबले के संगठन की मजबूती सुनिश्चित करना चाहती है। पार्टी ने नए बदलाव में CYSS (छात्र विंग) की जिमेदारी दर्शित कोराट को दी है। श्रमिक मोर्चे की कमान जगदीश भाई व्यास और प्रणव ठक्कर को कानूनी विंग का प्रमुख बनाया है। राजूभाई करपड़ा को किसान मोर्चे की जिम्मेदारी मिली है। शिवलाल भाई बारसिया को ट्रेड विंग का प्रमुख बनाया गया है। अरविंद भाई गामित को सहकारिता सेल का प्रमुख बनाया गया है। जितेन्द्र उपाध्याय को शिक्षण विंग का प्रमुख बनाया गया है।

डॉ. किशोरभाई रुपारेलिया को डॉक्टर अज्ञैर किरणभाई देसाई को मालधारी विंग का प्रमुख बनाया गया है। इसी प्रकार से अहमदभाई पाठन को लघुममी, भरतभाई कोटला को ओबीसी, जगदीश भाई चावड़ा को एससी और डॉ. दिनेभाई मुनिया को एसटी और आरिफ अंसारी को खेल, घारसी खेरडिया को कला और संस्कृति विंग का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+