दिल्ली के उपराज्यपाल पर भड़के AAP प्रवक्ता, MCD मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी- कांग्रेस पर भी निशाना
दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर भी उन्होंने आरोप लगाए।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आप पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि दिल्ली के एलजी ने गैर कानूनी तरीके से निगम प्रशासन का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ की बजाए बीजेपी कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन बनाया है।
सौरभ भारद्वाज का कहना है कि 'संविधान का आर्टिकल 243R कहता है कि एल्डरमैन वो लोग होंगे जिन्हें निगम प्रशासन का ख़ास अनुभव होगा,विशेषज्ञ हों । केंद्र सरकार के उप राज्यपाल ने चुनी हुई सरकार को बायपास करके बेइमानी से भाजपा के चैयरमेन-स्टैडिंग कमेटी सदस्य बनाने के लिए मास्टर प्लान बनाया। उपराज्यपाल ने भाजपा के जिला स्तर के नेताओं के साथ प्लान बनाया कि जोन के अंदर चैयरमेन भाजपा का बन जाए। नैतिकता के पहाड़ पर चढ़ कर सीएम केजरीवाल को गाली देने वाले एलजी, भाजपा के कार्यकर्ताओं के ढूंढ कर ले आए है।
एल्डरमैन के चुनाव में बेइमानी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 'उप राज्यपाल के चयन मापदंड के अनुसार सत्या शर्मा की बजाए नीमा भगत को एमसीडी का पीठासीन अधिकारी होना चाहिए। लेकिन इसमें भी बेइमानी की गई। भाजपा और उप राज्यपाल प्रोटेम मेयर को लेकर बेइमानी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उसके जरिए मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव एक साथ करवाना चाहते हैं। जिससे आम आदमी पार्टी 5 साल तक कोर्ट में लड़ती रहे और भाजपा बेईमानी से 5 साल एमसीडी में सरकार चलाती रहे। कांग्रेस ऐसा सिर्फ दिखाती है कि वो भाजपा को रोकना चाहती है। जबकि एमसीडी में मेयर चुनाव से वॉकआउट कर भाजपा को सीधे फायदा देने की कोशिश है।
सीएम के लिए अमर्यादित भाषा
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से उप राज्यपाल के ऑफिस से सप्ताह में लगभग 3 बार प्रेस रिलीज आती है, उसके अंदर बहुत ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेताओं के विषय में अक्सर उप राज्यपाल महोदय के यहां से किया जाता है। इसमें हैरानी की बात तब है जब उपराज्यपाल नैतिकता के ऐसे पहाड़ पर चढ़कर प्रेस रिलीज देते हैं जैसे उनसे बड़ा संविधान का रक्षक नहीं है। उनका राजनीति से कोई लेना-देना ही नहीं है।
'सीएम को गालियां देते हैं एलजी'
विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 'एलजी नैतिकता के पहाड़ पर चढ़कर चुने हुए मुख्यमंत्री को गालियां देते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली संगठन के अलग-अलग पदों पर रहने वाले लोग आपको कहां से मिले। एलजी ने लंबा चौड़ा बताया कि प्रोटेम मेयर के लिए यह क्राइटेरिया रखा। सभी को अलग अलग कारणों से निकालकर कहा कि भाजपा का व्यक्ति ही सबसे ज्यादा उपयुक्त है।












Click it and Unblock the Notifications