Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सत्ता परिवर्तन के लिए नूरपुर में आम आदमी पार्टी की रैली, इन मुद्दों को किया गया शामिल

सत्ता परिवर्तन के लिए नूरपुर में आम आदमी पार्टी की रैली, इन मुद्दों को किया गया शामिल

शिमला, 26 मई: आम आदमी पार्टी नूरपुर में सत्ता परिवर्तन को लेकर एक रैली का आयोजन करेगी। आप के नेता राजेश पठानिया ने कहा आज यह रैली पार्टी के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल संधू की अगुवाई में चौगान क्षेत्र से शुरू होगी तथा बाजार से होते हुए न्याजपुर पहुंचेगी। पठानिया ने कहा इस रैली द्वारा आम आदमी पार्टी वर्तमान सरकार तथा स्थानीय विधायक व वन मंत्री की कारगुजारी लोगों के समक्ष उजागर करेगी। रैली में जंगलों से वृक्षों का अवैध कटान, भ्रष्टाचार विकास की धीमी गति, पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला, ओल्ड पेंशन स्कीम जैसे मुद्दे शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली का मकसद नूरपुर में राजनीतिक परिवर्तन के लिए लोगों को जागृत करना है।

Aam Aadmi Party Nurpur Rajesh Pathania Satpal Sandhu

वहीं बीते रविवार को भाजपा के रणवीर निक्का जसूर में परिवर्तन रैली कर चुके हैं। रैली में उन्होंने भीड़ जुटाकर पार्टी हाईकमान को संदेश देने का प्रयास किया। वह अपनी ही पार्टी के वरिष्‍ठ नेता व सरकार में मंत्री राकेश पठानिया को चुनौती दे रहे हैं। वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस के लिए भी एक अलग दीवार खड़ी करने की कोशिश की है। अब जब सियासी पारा गर्म होने लगा है तो ऐसे में नूरपुर किले की चढ़ाई के लिए आम आदमी पार्टी भी निकली है और नूरपुर में आज वीरवार को परिवर्तन रैली करने जा रही है।

नूरपुर को संभाल रहे वन मंत्री राकेश पठानिया भी मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नूरपुर दौरा दो जून को प्रस्तावित है। ऐसे में नूरपुर में राजनीतिक तौर पर सियासत गर्म है। निक्का के बाद आम आदमी पार्टी व फिर भाजपा के मुखिया जयराम ठाकुर यहां पर रैली करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+