जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी का प्रयास, राज्य में हो 'लोकतांत्रिक सरकार': हर्ष देव सिंह

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में देरी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में देरी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। 'आप' के जम्मू कश्मीर समन्वय समिति के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और जम्मू कश्मीर की जनता प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार चाहती है। उन्होंने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही जम्मू कश्मीर में चुनाव करवाना नहीं चाहते क्योंकि वे चाहते हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार इसी तरह से चलता रहे।

 Harshdev Singh

हर्ष देव सिंह ने अपने बयान में कहा कि जम्मू कश्मीर इस समय अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। लोग भी चाहते हैं कि उनकी चुनी हुई सरकार प्रदेश की कमान संभाले और उनकी समस्याओं व परेशानियों को हल करे। हर्ष देव सिंह ने प्रदेश में समय से पहले पंचायत चुनाव करवाए जाने की अफवाहों को लेकर कहा कि यह भी किसी साजिश के तहत फैलाई जा रही हैं। कुछ इंटरनेट मीडिया इस अफवाह को फैलाकर लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। हर्ष देव सिंह ने कहा कि छोटे छोटे मुद़्दों पर अपना पक्ष रखने वाली सरकार की इस मुद्दे पर चुप्पी भी संदेह पैदा कर रही है।

वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर हर्ष देव सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव करवाने से डर रही है। उसे डर है कि लोग उसे नकार देंगे। उन्होंने दावा किया जम्मू कश्मीर में जब भी चुनाव करवाए जाएंगे, आम आदमी पार्टी बड़ा दल बनकर उभरेगी और दिल्ली, पंजाब की तरह जम्मू कश्मीर में भी आम आदमी पार्टी ही सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+