गुजरात: 'आप' के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने सूरत में वॉलंटियर्स के साथ मनाया बर्थडे, देखिए VIDEO

Raghav chadha news gujarat: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा पार्टी कार्यकर्ताओं में घुल-मिल गए हैं। उन्होंने आज अपना जन्मदिन वॉलंटियर्स के साथ ही मनाया। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए फूल बरसाए और पटाखे छुड़ाए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
राघव चड्ढा के जन्मदिन के आयोजन का वीडियो सामने आया है। आप देख सकते हैं ​कि कैसे वॉलंटियर्स ने उनके जन्मदिन को खास बना दिया। राघव चड्ढा ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, मैं आप सभी का स्नेह और प्यार पाकर अभिभूत हूं।"

AAM aadami party Raghav Chadha birthday with volunteers in Surat Gujarat,

राघव चड्ढा ने कहा कि, "इस साल सूरत में हमारे स्वयंसेवकों के साथ मेरा जन्मदिन मनाना बेहद खास है, जिन्होंने चुनावी अभियान के उपरांत में एक अद्भुत उत्सव का आयोजन किया।"

news

मालूम हो कि, 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने 2 चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को होगा। उसके बाद पांच दिसंबर को भी वोट डाले जाएंगे। अंत में 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+