दिल्ली में झुग्गियों को बचाने के लिए AAP का जोरदार प्रदर्शन, BJP पर लगाए आरोप
दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच झुग्गियों को हटाने के नोटिस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध किया।

Delhi News : आम आदमी पार्टी ने बीजेपी मुख्यालय के बाहर शनिवार को जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर झुग्गियों को हटाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने जहां झुग्गी, वहां मकान का नारा था, लेकिन अब भाजपा झुग्गियों को तोड़ने का आदेश दिया है।
विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी (BJP) के जहां झुग्गी-वहीं मकान वादे का झूठ सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि डीडीए ने कालकाजी के बाद महरौली की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने का नोटिस दिया गया है। जबकि चुनाव के समय जब बीजेपी इन झुग्गीवासियों से वोट मांगने आई तब इनका विकास और न्याय दिलाने का वादा किया था। लेकिन अब बीजेपी इसे भूल चुकी है।
पिछले दिनों झुग्गीवासियों को नोटिस मिलने पर आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने कहा था कि भाजपा के नेताओं ने एमसीडी चुनाव से पहले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के वक्त भी वादा किया था। उन्होने कहा कि जब तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है, बीजेपी एक भी झुग्गी पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत नहीं कर पाएगी। विधायक आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार जबतक हर झुग्गीवाले को मकान नहीं मिल जाता तब तक झुग्गी पर बुलडोजर नहीं चलने देगी।
बता दें के दिल्ली के महरौली में झुग्गियों को हटाने का नोटिस दिया गया है। जिसमें झुग्गीवासियों को 10 दिन का समय दिया गया। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी को सर्दी के इस मौसम में गरीब की थोड़ी भी चिंता नहीं है। इसीलिए उन्हें इस मौसम में बेघर करने की बात की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications