पंजाब में 8736 स्कूल शिक्षक हुए स्थायी, केजरीवाल ने की मान सरकार की प्रशंसा
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 8,736 स्कूल शिक्षकों को स्थायी करने के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की सराहना की और सभी राज्य सरकारों से ऐसा करने का आग्रह किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी संविदा सरकारी कर्मचारियों को उन राज्यों में नियमित किया जाएगा जहां आम आदमी आदमी पार्टी सत्ता में आती है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने के लिए विधानसभा में एक विधेयक भी लाया था लेकिन केंद्र ने इसे मंजूरी नहीं दी।
केजरीवाल ने कहा, ऐसे समय में जब सरकारी नौकरियां कम की जा रही हैं और अधिक अस्थायी कर्मचारियों को काम पर रखा जा रहा है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8,736 शिक्षकों की सेवाओं को स्थायी किया है। यह दूसरों के लिए भी एक उदाहरण साबित होगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली में अतिथि और स्थायी शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा क्रांति लाई गई है। हमारे अस्पताल के स्थायी कर्मचारियों ने दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में चमत्कार किया। दिल्ली में इन स्थायी शिक्षकों और डॉक्टरों ने हमें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications