अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चुने गए ओडिशा के 57 रेलवे स्टेशन
अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की योजना बनाई गई है। इसमें स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है।

भारतीय रेलवे में रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है। वर्तमान में, इस योजना में भारतीय रेलवे पर अपग्रेडेशन और आधुनिकीकरण के लिए 1275 स्टेशनों को लेने पर विचार किया गया है। इस योजना के तहत सोनपुर मंडल के 18 और समस्तीपुर मंडल के 20 स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चुने गए 1275 स्टेशनों की सूची में से 57 ओडिशा में हैं।
अमृत भारत योजना के तहत चुने गए ओडिशा स्टेशन हैं: अंगुल, बादामपहाड़, बलांगीर, बालासोर, बालूगाँव, बारबिल, बरगढ़ रोड, बारीपदा, बारपाली, बेलपहाड़, बेटनोटी, भद्रक, भवानीपटना, भुवनेश्वर, बिमलागढ़, ब्रह्मपुर, ब्रजराजनगर, छत्रपुर, कटक, दमनजोड़ी, ढेंकानाल, गुनपुर, हरिशंकर रोड, हीराकुड, जाजपुर-क्योंझर रोड, जलेश्वर, जारोली, जेपोर, झारसुगुड़ा, झारसुगुड़ा रोड, कांटाबांजी, केंदुझारगढ़, केसिंगा, खरियार रोड, खुर्दा रोड, कोरापुट, लिंगराज मंदिर रोड, मंचेश्वर, मेरामंडली, मुनिगुड़ा, न्यू भुवनेश्वर, पंपोश, पारादीप, परलाखेमुंडी, पुरी, रघुनाथपुर, रायराखोल, रायरंगपुर, राजगंगपुर, रायगड़ा, राउरकेला, सखी गोपाल, संबलपुर, संबलपुर शहर, तालचेर, तालचेर रोड और टिटलागढ़ जंक्शन।
अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की योजना बनाई गई है। इसमें स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है। जैसे- स्टेशन पहुंच में सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यक लिफ्ट/एस्कलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, 'एक स्टेशन एक उत्पाद' जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क और बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, तैयार करना।












Click it and Unblock the Notifications