सरकार ने कहा - सहारा समूह में ओडिशा के निवेशकों का जमा 4,600 करोड़ रुपये जल्द से जल्द लौटाया जाए
ओडिशा सरकार के सहकारिता मंत्रालय के तहत सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) से सहारा समूह की सहकारी समितियों में डिपॉजिट धनराशि का बकाया वापस करने के तुरंत उपाय करने का अनुरोध किया है।
सीआरसीएस ने एक पत्र हाल ही में भेजा है जिसमें सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार (आरसीएस) ने कहा कि सहारा समूह में जमा लगभग 4,600 करोड़ रुपये ओडिशा में निवेशकों को वापस जल्द से जल्द करने देने के लिए कहा है।

आरसीएस ने अपने लेटर में लिखा कि है कि ओडिशा के निवोशकों द्वारा जमा की गई लगभग 4,600 करोड़ रुपये की इतनी बड़ी धनराशि ओडिशा के सभी 30 जिलों में सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को वापस की जानी है। सहारा समूह की सहकारी समितियों में शामिल राशि का विवरण पहले से ही कार्यालय को भेजा जा चुका है।
अपना बकाया वापस पाने के लिए अपने दावे दर्ज करें
ओडिशा के लिए इस संबंध में एनबीएफसी पर राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) में चर्चा हुई। जहां यह निर्णय लिया गया कि आरसीएस इस मामले को सीआरसीएस के साथ उठाएगी और सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं द्वारा अपनाई जाने वाले प्रोसेस का डिटेल मांगेगी। 29 मार्च, 2023 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर अपना बकाया वापस पाने के लिए अपने दावे दर्ज करें।












Click it and Unblock the Notifications