21 जिलों के अस्पतालों को मिली सिटी स्कैन की सुविधा, मरीज सीजीएचएस की दर पर ले सकेंगे सुविधा का लाभ

पटना। बिहार के 21 जिलों के अस्पतालों में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत जिला अस्पतालों में सिटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करायी है। बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (बीएमएसआइसीएल) द्वारा सभी जिलों के जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सिटी स्कैन की सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

21 districts hospital got facility of city scan

सूत्रों ने बताया कि राज्य के छह मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी सिटी स्कैन मशीन लगाई गई है और मरीजों की जांच की सुविधा वहां उपलब्ध करायी गयी है। इनमें पुराने सभी मेडिकल कॉलेज पीएमसीएच पटना, एनएमसीएच पटना, डीएमसीएच दरभंगा, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर, एएनएमसीएच गया व जेएलएनएमसीएच भागलपुर शामिल हैं।

शेष 17 जिलों में मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी
राज्य के शेष 17 जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भी सिटी स्कैन स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए मशीनों को लाने व अस्पताल परिसर में सिविल वर्क इत्यादि के कार्य किए जा रहे हैं। पीपीपी माध्यम से अस्पतालों में उपलब्ध करायी गयी सिटी स्कैन जांच कराने को लेकर सीजीएचएस (केंद्रीय सरकार अस्पताल सेवा) की दर को मानक माना गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस मानक दर से भी छूट देकर जांच की सुविधा देने का निर्देश दिया गया है। किसी भी सूरत में मानक दर से अधिक राशि मरीजों से नहीं ली जाएगी। सीजीएचएस के मानक दर के अनुसार अलग-अलग तरीकों के सिटी स्कैन को लेकर अलग-अलग दर से भुगतान का निर्धारण किया गया है। करीब पांच सौ रुपये से 11 सौ रुपये के बीच सिटी स्कैन की दर निर्धारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+