साध्वी प्राची ने की लव जेहादियों को फांसी पर लटकाने की मांग, कहा- मदरसों में दी जा रही ऐसी शिक्षा
लखीमपुर खीरी। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मदरसों में लव जेहाद की शिक्षा मिलने का आरोप लगाया है। साध्वी प्राची ने कहा कि मदरसों में लव जेहाद की शिक्षा दी जाती है, इसके लिए अरब देशों से फंडिंग की जा रही है। साध्वी प्राची ने कहा कि लव जेहादियों को बीच सड़क फांसी की सजा देनी चाहिए। साथ ही इसकी फंडिंग के पीछे की साजिश की जांच होनी चाहिए। साध्वी प्राची लखीमपुर जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
Recommended Video

लव जेहादियों को फांसी पर लटकाने की मांग
साध्वी प्राची ने कुरान की आयतों का हवाला देकर मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत लव जेहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं, जिससे देश में विद्रोह की भावना पैदा हो और अशांति फैले। हिंदू समाज ऐसे कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। प्राची ने सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लव जेहादियों को एक सजा मिले, जिससे ऐसी ताकतें जो देश में अशांति फैलाना चाहती हैं वह अपना रास्ता बदल दें। उन्होंने लव जेहादियों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटकाने की मांग की है।
नंदबाबा मंदिर में नमाज को लेकर क्या बोलीं साध्वी प्राची?
वहीं, मथुरा के नंदगांव में नदंबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने को साध्वी प्राची ने प्रोपेगेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ और घसीट-घसीट कर उन्हें घर से निकाला गया। हमारे मंदिरों को तोड़ मस्जिद बनाई गई। अब इन लोगों के द्वारा मंदिरों में नमाज पढ़ने का जो प्रोपेगेंडा चल रहा है इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications