Snakes in Dream: क्या मैं मरने वाला हूं? अगर सावन से पहले सपने में सांप दिखे तो क्या है इसका मतलब?
Snakes in Dream, Its Good Or Bad: 22 जुलाई से शिव शंकर का प्रिय महीना सावन प्रारंभ हो रहा है, महादेव के भक्त इस माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दौरान शिवालयों में शिवभजन होते हैं, लोग घर की सुख-शांति के लिए उपवास रखते हैं तो वहीं इस माह में सांप यानी सर्प की भी पूजा की जाती है।
हालांकि ये एक विषैला जीव है लेकिन फिर भी सावन में अगर ये दिख जाए तो लोग इसे मारते नहीं है बल्कि इसकी पूजा करते हैं और शुभ संकेत मानते हैं।

लेकिन सावन से पहले अगर किसी को सांप ख्वाब में दिखाई दे तो इसका मतलब क्या होता है? इस बारे में आज हम इस लेख में बात करेंगे? ज्योतिषी के मुताबिक स्वप्न में किसी भी जीव या वस्तु या व्यक्ति का दिखना भविष्य के बारे में लोगों को बताता है, कभी-कभी ये शुभ संदेश देता है तो कभी-कभी ये अशुभता के लिए लोगों को सतर्क भी करता है।
आम तौर पर सावन से पहले अगर किसी को सपने में सर्प दिखाई देता है तो इसे गुडलक का साइन मानना चाहिए लेकिन सांप आपको ख्वाब में किस रूप में दिखा है, उसके आधार पर भी अच्छा या बुरा होना तय किया जाता है।
इस बात को निम्नलिखित रूप से समझिए...
- सांप को घूमते हुए देखा- अगर आपको सांप ख्वाब में घूमते हुए दिखाई पड़े तो समझिए आपके ऊपर लक्ष्मी की कृपा बरसनी वाली है, आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है, हो सकता है कि आपका प्रमोशन हो या फिर आपको कोई बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट मिल जाए।
- सांप ने डस लिया- अगर सपने में आपको सांप ने डस लिया है तो समझिए आपको या आपके घर में कोई बीमार पड़ने वाला है, जो कि आपकी परेशानी का सबब बन सकता है।
- काला नाग- ये सम्मान, यश और तरक्की का सूचक है, इसका दिखना शुभ माना जाता है।
- सांपों का जोड़ा दिखना- अगर आपको सांपों का जो़ड़ा सपने में दिखे तो इसका मतलब प्रेम या शादी से होता है।
- सांप के पीछे भागते हुए दिखना- अगर आप खुद को ख्वाब में सांप के पीछे भागते हुए देखें तो इसका मतलब ये है कि आप किसी बात से काफी असुरक्षित और भयभीत है, जिससे आपको तुरंत छुटकारा मिलना जरूरी है।
- मरा हुआ सांप - इसका मतलब ये है कि शिव की कृपा आप पर हो गई है और आपकी सारी परेशानियों का अंत हो चुका है और अब आपके जीवन में शांति ही शांति है।
- काला सांप- ये प्रेम और यौन इच्छाओं की प्रबलता को व्यक्त करता है।
- दांत वाला सांप- ये सावधान रहने का मानक है, ये यह बताता है कि आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications