Lunar Eclipse 2017: ग्रहणकाल खत्म हो तो करें ये सब

नई दिल्ली। आज साल 2017 का दूसरा चंद्रग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण आज रात 10 बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ होगा। इसे खंडग्रास चंद्र ग्रहण भी कहते हैं।

इसका मध्य काल 11 बजकर 39 मिनट पर होगा और मोक्ष मध्यरात्रि में 12 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस प्रकार ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 55 मिनट रहेगी।

सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए

  • ग्रहण का सूतक काल 7 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ हो गया है।
  • सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
  • शास्त्रों में ग्रहण काल के दौरान कुछ कार्यों को न करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • वे काम हैं ग्रहण काल में भोजन न करें।
  • गर्भवती स्त्रियां बाहर न निकलें।
  • सहवास न करें, झूठ न बोलें और ना ही सोए बल्कि इस दौरान शिव और गायत्री का जाप करना चाहिए।

ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें

  • ग्रहण खत्म होते ही स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें।
  • अपने पितरों को याद करें दान करें।
  • अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं।
  • अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • ग्रहण काल के खत्म होने बाद देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
  • ग्रहणकाल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए और ग्रहण खत्म होते ही पौधे को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर देना चाहिए।
  • घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिसके सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+