Vishwakarma Puja 2024 Puja Vidhi: विश्वकर्मा पूजा आज, जानिए पूजा विधि, महत्व और मंत्र

Vishwakarma Puja 2024 Puja Vidhi: आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा का जन्मदिन है। भगवान विश्नकर्मा का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है। वो विश्व के पहले इंजीनियर और वास्तुकार माने जाते हैं। उनकी पूजा करने से उन्नति, समृद्धि और कार्य में निपुणता की प्राप्ति होती है।

हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा की पूजा होती है, मालूम हो कि आज सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करता है। जिसका असर ग्रहों पर पड़ता है।

Vishwakarma Puja 2024

भगवान विष्वकर्मा को ब्रह्मांड के निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, उन्होंने भगवान इंद्र के स्वर्गलोक, द्वारका नगरी, और महाभारत के काल का विराट युद्धक्षेत्र 'इन्द्रप्रस्थ' का निर्माण किया था और रावण की सोने की लंका भी उन्होंने ही बनाई थी।

'किसी तरह का आर्थिक या श्रमकष्ट नहीं होता है'

आज के दिन लोग अपने कार्यस्थल, मशीनों और उपकरणों की पूजा करते हैं ताकि उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त हो और उनका काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे। माना जाता है कि विश्वकर्मा जी की कृपा जिस किसी पर भी हो जाती है तो फिर उसे कभी भी किसी तरह का आर्थिक या श्रमकष्ट नहीं होता है।

पूजा विधि

  • स्नान: सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • साफ-सफाई: पूजा स्थल और जहां उपकरण रखे गए हों, उसे साफ करें।
  • मूर्ति या चित्र स्थापित करें: भगवान विष्वकर्मा की प्रतिमा या चित्र को साफ स्थान पर रखें।
  • पूजा सामग्री: पुष्प, धूप, दीप, चंदन, रोली, अक्षत, मिठाई और फल रखें।
  • हवन: हवन सामग्री तैयार करें और भगवान विष्वकर्मा की आराधना करें।
  • आरती: आरती गाएं और प्रसाद का वितरण करें। इसके बाद पूजा समाप्त होती है।

इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ स्वर्गलोकाय नमः
  • ॐ पंचवकत्राय नमः
  • ॐ विश्वलल्लभाय नमः
  • ॐ धार्मिणे नमः

विश्वकर्मा पूजा का महत्व

विश्वकर्मा पूजा न केवल भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिन है, बल्कि यह मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान भी है। यह दिन हमें यह सिखाता है कि जब हम अपने कार्य को लगन और परिश्रम से करते हैं, तो उसमें भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+