Vinayaka Chaturthi 2025: पुष्य नक्षत्र में करें गणेश और चंद्र का पूजन, घर में होगी धनवर्षा
Vinayaka Chaturthi 2025: ज्येष्ठ मास की बड़ी विनायक चतुर्थी आज है। इस बार चंद्रोदय के समय पुष्य नक्षत्र रहने के कारण गणेशजी और चंद्र का पूजन अत्यंत शुभ और नक्षत्रों के राजा पुष्य में होने वाला है। पुष्य नक्षत्र में चंद्र पूजन करने से लक्ष्मी योग प्रबल होता है और धन-धान्य, सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
आज पुष्य नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होगा जिस कारण लक्ष्मी प्रदायक शुक्र-पुष्य का संयोग मिलेगा। इस योग में गणेशजी और चंद्र के साथ यदि लक्ष्मी पूजन भी करेंगे तो अतुलनीय धन की प्राप्ति होगी।पुष्य नक्षत्र, चतुर्थी तिथि और शुक्रवार मिलकर सिद्ध लक्ष्मी योग बनाते हैं।

इस योग में किया गया पूजन धन समृद्धि शाली होता है। इस दिन गणेशजी और चंद्र के साथ लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। कमल के पुष्प पर विराजित लक्ष्मी के चित्र या कमल के पुष्प पर माता लक्ष्मी की मूर्ति रखकर पूजन किया जाता है।
इस दिन देवी को पूजा में 27 कमल के पुष्प या 27 गुलाब के पुष्प अर्पित किए जाते हैं। जो लोग चतुर्थी का व्रत रखते हैं वे चतुर्थी पूजा पद्धति के अनुसार गणेशजी और चंद्र का पूजन तो करेंगे ही लक्ष्मी का पूजन भी विशेष तौर पर करना चाहिए।
शुक्र पुष्य नक्षत्र में क्या करें
शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र रात्रि में 9 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होता। 9:29 से मध्यरात्रि 12 बजे के बीच सात गोमती चक्र और सात पीली कौड़ी लेकर इन्हें गंगाजल में गुलाबजल डालकर स्नान करवाएं। इन सभी पर केसर की बिंदी लगाएं। लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें और लाल रेशमी कपड़े में बांधकर रख लें। इससे आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी।
केले के पेड़ की जड़ को गंगाजल से शुद्ध करें
इस दिन सूर्यास्त से पहले केले के पेड़ की जड़ खोदकर ले आएं। शुक्र पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हो तब इस जड़ गंगाजल से शुद्ध कर लें, इसका हल्दी से पूजन करें और पीले रेशमी कपड़े में बांधकर रख लेने से अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की बाधा समाप्त हो जाती है। जिस युवक-युवती का विवाह नहीं हो पा रहा है, उन्हें यह प्रयोग स्वयं करना चाहिए।
- शुक्र पुष्य की रात्रि में श्रीसूक्त के 21 पाठ करने से अतुलनीय धन की प्राप्ति होती है।
- शुक्र पुष्य नक्षत्र में चंद्र का पूजन करके ऊं चंद्रमसे नम: मंत्र का जाप करने से चंद्र से जुड़े दोष दूर हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications