Vijaya Ekadashi: सर्वत्र विजय दिलाने वाला सिद्ध व्रत
नई दिल्ली। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है, विजया यानी जीत दिलाने वाली। इस एकादशी का व्रत करने से जीवन में सर्वत्र विजय हासिल होती है, चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो, व्यक्ति को कभी पराजय का मुंह नहीं देखना पड़ता। कहा जाता है लंका विजय के लिए जाते समय भगवान श्रीराम इसी एकादशी के दिन समुद्र के किनारे बैठकर पूजन किया था। जिसके बाद समुद्र ने रास्ता दिया और श्रीराम की सेना लंका तक पहुंचने में सफल हुई। इस बार विजया एकादशी 19 फरवरी 2020, बुधवार को आ रही है।

विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए करें एकादशी का व्रत
इस एकादशी का पूजन भी अन्य सभी एकादशियों की तरह ही किया जाता है। भगवान श्रीहरि की पंचोपचार पूजा करके व्रत का संकल्प लिया जाता है। अपनी किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए व्रत कर रहे हैं तो वह भी इस अवश्य भगवान के सामने संकल्प के साथ बोलें। इस दिन पेड़े का फलाहार किया जाता है। भगवान श्रीहरि को पेड़े का नैवेद्य लगाकर स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करें। पूजा में तुलसी पत्र भी अवश्य रखें। एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।

विजया एकादशी का फल
- विजया एकादशी व्रत करने से भाग्य को बल मिलता है, जिससे जीवन में सफलता मिलती है।
- भगवान विष्णु की कृपा से धन कोष में वृद्धि होती है। संपत्ति सुख प्राप्त होता है।
- पारिवारिक संकटों से मुक्ति दिलाने के लिए यह व्रत सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
- यदि आप रोगों से ग्रसित हैं तो विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ शिव का पूजन भी करें।
- अविवाहित युवक-युवतियां इस दिन शिव-पार्वती का पूजन करें और एकादशी व्रत रखें।
- कोर्ट कचहरी संबंधी मामलों में उलझे हुए हैं तो इस एकादशी से रास्ता खुलता है।
- महाशिवरात्रि से ठीक पहले आने वाली इस एकादशी से भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।

विजया एकादशी कब से कब तक
- 18 फरवरी दोपहर 2.32 बजे से
- 19 फरवरी दोपहर 3.01 बजे तक
- पारणा: 20 फरवरी को सुबह 7.52 से 9.12 तक
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications