Vastu tips: इन 10 वास्तु टिप्स को करें फॉलो, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी
Vastu tips 2023: वास्तुकला शास्त्र का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। वास्तु विज्ञान से वातावरण में एक सकारात्म उर्जा उत्पन्न होती है। कहा जाता है कि इससे शांति, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि घर में आती है।

Vastu tips 2023: 'पैसे आते हैं लेकिन टिकते नहीं हैं...', ये बात आपने कईयों के मुंह से सुनी होगी। पैसा हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है और आपके पास भी पैसे टिकते नहीं हैं तो आपको वास्तु टिप्स का सहारा लेना चाहिए। असल में वास्तु विज्ञान शास्त्र में ऐसी कई बातों का जिक्र, जिसको अपनाने से घर में लक्ष्मी की कमी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र में हार्ड कैश हो, मनी वॉलेट हो, या कोई अन्य मूल्यवान संपत्ति, कौन सी चीज, कहां और कैसे रखनी है, हर बात का जिक्र है। अगर आप वास्तु में विश्वास करते हैं तो आप भी इन 10 टिप्स को फॉलो कर सकते हैं...।
1.उत्तर दिशा धन और ऐश्वर्य के देवता भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। वास्तु के अनुसार जिस बॉक्स में आप अपना कीमती सामान रखते हैं उसे हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह आपके लिए सौभाग्य लाता है और आपके धन को दोगुना करता है।
2. आप घर में अपना पैसे का बैग भी उत्तर दिशा में रखें। पैसे या कीमती सामना के बॉक्स का दरवाजा कभी भी दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी दक्षिण से यात्रा करती हैं और उत्तर में वास करती हैं।
3. हरे-भरे पौधे न केवल सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं बल्कि मन को भी शांत करती है। घर में लक्ष्मी बनी रहें इसके लिए आप घर में मनी प्लांट जैसे पौधे लगा सकते हैं। हरे फूलदान में मनी प्लांट रखना,सबसे अच्छा होता है।
4.अपने डेस्क के चारों कोनों में या दीवारों के किनारों के पास कोई कीमती सामान या पैसा ना रखें। खासकर ईशान कोण, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम कोने में पैसे का बैग बिल्कुल ना रखें।
5. आपको अपनी तिजोरी का दरवाजा भी उत्तर दिशा में रखना चाहिए। हो सके तो साउथ जोन से पूरी तरह परहेज करें। ऐसा माना जाता है कि यह दुर्भाग्य लाता है और इससे धन टिकती नहीं है।
6. डेस्क या बेड्स पर बैठकर बिल्कुल भी खाना न खाएं। यह स्वास्थ्य और व्यवसायों के कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
7. कोशिश करें कि घर का उत्तर दिशा नीला रंग का हो। घर की रसोई दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। पश्चिम दिशा में मुख्य रंग सफेद और पीला रखें।
8. घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर लगाएं।
9. कुल मिलाकर आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आपके घर में सामंजस्यपूर्ण और संतुलित ऊर्जा बनी रहे।
10. घर के डाइनिंग एरिया में पानी से भरा थाल रख सकते हैं। इसके अलावा आपने डेस्कटॉप या मोबाइल स्क्रीन पर बहते पानी की कोई फोटो लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications