Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रपोज डे: मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...आई लव यू..बस इतना ही तो कहना है...

यूं तो प्यार को शब्दों की जरूरत नहीं लेकिन कभी-कभी जज्बातों को भी आवाज की जरूरत होती है इसलिए आज आपके पास पूरा मौका है अपने दिल की बात को कह देने का।

नई दिल्ली। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं...आई लव यू... जी हां दोस्तों यही तो कहना है आपको उस व्यक्ति से जो आपकी जिंदगी है। जिसके बिना शायद आप सांस लेना भी पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि आज 'प्रपोज डे' हैं। यूं तो प्यार को शब्दों की जरूरत नहीं लेकिन कभी-कभी जज्बातों को भी आवाज की जरूरत होती है इसलिए आज आपके पास पूरा मौका है अपने दिल की बात को कह देने का।

8 फरवरी यानी कि प्रपोज डे

यदि आपके दिल में भी किसी की तस्वीर बसी हुई है लेकिन आपने अभी तक उससे अपने दिल की बात नहीं कही है तो आज से अच्छा दिन नहीं है इस बात को जाहिर करने का। यूं तो प्रेम किसी वक्त और दिन का मोहताज नहीं होता है लेकिन जब लोगों ने आज का दिन ही प्यार के इजहार के रूप में बना दिया है तो उस परंपरा को कायम रखने में बुराई ही क्या है।

स्मार्ट फोन ने ले ली खत की जगह

हर किसी की तमन्ना होती है वो अपने प्रेम का इजहार ऐसे करे जैसे पहले किसी ने ना किया हो। पहले का वक्त कुछ और था जब लोग खत के माध्यम से अपने इश्क का इजहार करते थे लेकिन आज का वक्त लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट फोन का है इसलिए आज लोग अपने साथी को गुलाब के जरिये, एसएमएस के जरिये, तोहफे भेजकर अपनी भावनाओं से अवगत करा देते हैं।

आज का दिन आप अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट कीजिए

या फिर कभी-कभी वो इंटरनेट के माध्यम से भी आईलवयू बोल देते हैं। अपवादों को छोड़ दें तो ये नुस्खे काफी कारगर भी साबित हुए है। यहां पर आपको हम यही कहना चाहते हैं प्यार के ढ़ाई आखर में बहुत शक्ति होती है अगर दिल से और शिद्दत से आप किसी को चाहते हैं और अपनी बात कहते हैं तो आपका साथी आपसे कभी भी दूर नहीं होगा। तो चलिए आज का दिन आप अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट कीजिए देखिये जिंदगी कितनी हसीन हो जाती है।

यूं तो मुहब्बत को आवाज की जरूरत नहीं ...
ये वो अफसाना है जो आंखों से बयां होता है
लेकिन वक्त का तकाजा कहता है कि
दिल की बातें जुंबा पर आ ही जाये तो अच्छा हैं
वरना जिंदगी में हमेशा अफसोस बना रहता है....

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+