Vaishakh Amavasya 2026 Date: वैशाख अमावस्या कब है? क्या है पूजा मुहूर्त और सही डेट

Vaishakh Amavasya 2026 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है, हर अमावस्या की तरह वैसाख अमावस्या को भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह तिथि वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, दान-पुण्य और स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि आज रात 8 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 17 अप्रैल की शाम 5 बजकर 21 मिनट पर होगा, उदयातिथि मान्य होने की वजह से इस बार अमावस्या 17 अप्रैल को होगी।

Vaishakh Amavasya 2026

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक वैसाख अमावस्या को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन किए गए तर्पण और श्राद्ध से पितृ दोष दूर होता है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों जैसे गंगा, यमुना या किसी तीर्थ में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

वैसाख अमावस्या 2026 पर भगवान विष्णु और शिव की करें पूजा, दूर होंगे कष्ट

यह दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। गरीबों को अन्न, वस्त्र, जल और छाया (जैसे छाता) दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

वैशाख अमावस्या 2026 की पूजा विधि क्या है?

वैसाख अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। यदि संभव हो तो किसी नदी या पवित्र जल में स्नान करें, अन्यथा घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान को शुद्ध करें।सबसे पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें। दीपक जलाएं, धूप-दीप अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें।

वैशाख अमावस्या 2026 पर कैसे करें तर्पण

पितरों के लिए तर्पण करना इस दिन का मुख्य कार्य माना जाता है। तिल, जल और कुश का उपयोग करके पितरों को तर्पण दें। ॐ पितृभ्यः स्वधा मंत्र का जाप करते हुए तर्पण करना शुभ माना जाता है। इसके बाद ब्राह्मणों या जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और दान दें। विशेष रूप से जल से भरा घड़ा, पंखा, छाता, सत्तू और फल दान करना अत्यंत पुण्यदायक माना गया है।

यह पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगी बड़ी सफलता, मीन रखें सेहत का ख्याल, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
यह पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगी बड़ी सफलता, मीन रखें सेहत का ख्याल, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang: चतुर्दशी तिथि, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?
यह पढ़ें: Aaj Ka Panchang: चतुर्दशी तिथि, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, क्या है शुभ मुहूर्त?

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+