Parshuram Jayanti 2026: परशुराम जयंती आज, क्या है पूजा का मुहूर्त? इन बातों से रहें दूर
Parshuram Jayanti 2026 aaj hai: परशुराम जयंती भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से पापों का नाश होता है और शक्ति और धर्म की प्राप्ति होती है

हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने वनइंडिया को बताया कि वैशाख मास की तृतीया तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल को 10:49 AM से होगी और इसका समापन 20 अप्रैल को 7: 27 AM पर होगा, उदयातिथि मान्य होने के कारण तृतीया तिथि 19 अप्रैल को होगी और चूंकि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था इसलिए आज ही परशुराम जयंती है ।
Parshuram Jayanti 2026: भगवान परशुराम की पूजा कैसे करें?
सुबह जल्दी उठें और स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। घर के मंदिर में परशुराम जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।गंगाजल से शुद्धि करें और दीपक जलाएं। भगवान को चंदन, अक्षत, फूल और तुलसी अर्पित करें। परशुराम जी को फल और मिठाई का भोग लगाएं। ॐ जमदग्नये विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुरामः प्रचोदयात् का जाप करें, दिन भर का व्रत रखें और सात्विक आहार लें।
Parshuram Jayanti 2026 पर क्या ना करें?
क्रोध और विवाद से बचें और इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन न करें। बड़ों का अपमान न करें और किसी की निंदा भी ना करें। आत्मचिंतन और योग साधना से पूजा करें। इस दिन ब्राह्मणों को दान करें,गरीबों को भोजन कराने से पुण्य मिलता है। यदि संभव हो तो भगवान विष्णु और परशुराम जी के मंदिर में दर्शन करें। आपको बता दें कि इस दिन अक्षय तृतीया का भी पर्व होता है इस दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है, माना जाता है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए तिथि या मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती।
यह पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: 'नए अवसर,नई उम्मीद और अपार खुशियां', अपनों को भेजें खास संदेश
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications