Tulsi Pujan Diwas 2025: आज भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा सर्वनाश, पूजा मुहूर्त भी जानिए
Tulsi Pujan Diwas 2025: 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस होता है, आज के दिन तुलसी माता की पूजा करने से घर में सुख,शांति और समृद्धि का वास होता है। इस दिन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में तुलसी माता के धार्मिक, आयुर्वेदिक और पर्यावरणीय महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। हिंदू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता।

तुलसी पूजा का मुहूर्त (Tulsi Pujan Diwas 2025)
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:54 से 12:36 तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर 02:00 से 02:41 तक
- संध्या समय - शाम 05:30 से 06:50 तक
Tulsi Pujan Diwas 2025 का महत्व
- तुलसी को केवल एक पौधा नहीं बल्कि देवी स्वरूप माना गया है।
- तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है।
- तुलसी दल से किया गया भोग भगवान को विशेष प्रिय होता है।
- तुलसी पूजन से पापों का नाश, घर में सुख-शांति, और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
- तुलसी का नियमित दर्शन करने से व्यक्ति को वैष्णव लोक की प्राप्ति का पुण्य मिलता है।
Tulsi Pujan Diwas 2025 की पूजा विधि
- तुलसी पूजन दिवस पर विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
- प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- घर के आंगन या मंदिर में स्थित तुलसी पौधे की सफाई करें।
- तुलसी को शुद्ध जल या गंगाजल अर्पित करें।
- कुमकुम, चंदन, अक्षत और पुष्प अर्पित करें।
- तुलसी माता को दीपक दिखाएँ।
- ॐ तुलस्यै नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
- तुलसी माता की परिक्रमा करें (कम से कम 7 बार)।
- अंत में तुलसी माता से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
Tulsi Pujan Diwas 2025 के लाभ
- घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- मानसिक तनाव और रोगों से मुक्ति मिलती है।
- वास्तु दोष शांत होते हैं।
- परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।
- आयुर्वेद के अनुसार तुलसी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
तुलसी पूजा पर कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है वरना पूजा का सही फल नहीं मिलता है उल्टा गलती होने पर चीजें बिगड़ सकती इसलिए पूजा के वक्त नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
Tulsi Pujan Diwas 2025 पर क्या करें
- प्रतिदिन तुलसी को जल अर्पित करें।
- तुलसी के पास दीपक जलाएँ।
- तुलसी दल का प्रयोग पूजा में करें।
- तुलसी के आसपास साफ-सफाई रखें।
- तुलसी मंत्रों का जाप करें।
तुलसी पूजन दिवस पर क्या न करें
- तुलसी के पास जूते-चप्पल पहनकर न जाएँ।
- बिना स्नान किए तुलसी को स्पर्श न करें।
- तुलसी पौधे को गंदे या अशुद्ध स्थान पर न रखें।
- मासिक धर्म हो तो पूजा ना करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications