भगवान विष्णु हैं बहुत दयालु , कीजिए इन मंत्रों का जाप, हो जाएगी हर मुश्किल आसान
नई दिल्ली। गुरूवार का दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है। इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिये, साबुन और तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से धन और विद्या कि हानि होती है। इस दिन केले की पूजा करनी चाहिए। घर को गोबर से लीपना चाहिए। पीला भोजन करना चाहिए। वैसे इस दिन जन्में लोगों पर भी भगवान विष्णु की खास कृपा होती है।

धन के लिए के लिए कीजिए इन मंत्रों का जाप
- ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
- ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

सुख-शांति के लिए
- शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम। विश्वधारंगनसदृशम्मेघवर्णं शुभांगम।
- लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्याननगमयम। वन्दे विष्णुम्भवभयहरं सर्व्वलोकैकनाथम।।

सफलता के लिए
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

बृहस्पतिवार व्रत
बृहस्पतिवार व्रत के पूजन से स्त्री-पुरुष को धन-संपत्ति का अपार लाभ होता है। परिवार में सुख और शांति रहती है। स्त्रियों के लिए बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications