Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुरूवार है भगवान विष्णु का प्रिय दिन, जानिए कुछ खास बातें

Recommended Video

    Thursday Vow: Method of Thursday Vow | बृहस्पति पूजा विधि | Boldsky

    नई दिल्ली। गुरूवार को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है। इस दिन बाल नहीं कटवाना चाहिये, साबुन और तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से धन और विद्या कि हानि होती है। इस दिन केले की पूजा करनी चाहिए। घर को गोबर से लीपना चाहिए। पीला भोजन करना चाहिए। वैसे इस दिन जन्में लोगों पर भी भगवान विष्णु की खास कृपा होती है। बृहस्पतिवार व्रत के पूजन से स्त्री-पुरुष को वृहस्पतिदेव की अनुकम्पा से धन-संपत्ति का अपार लाभ होता है। परिवार में सुख और शांति रहती है। स्त्रियों के लिए बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला है।

    पूजा विधि

    पूजा विधि

    सूर्योदय से पहले उठकर स्नान से निवृत्त होकर पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। शुद्ध जल छिड़ककर पूरा घर पवित्र करें। घर के ही किसी पवित्र स्थान पर बृहस्पतिवार की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। तत्पश्चात पीत वर्ण के गंध-पुष्प और अक्षत से विधिविधान से पूजन करें।

    निम्न मंत्र से प्रार्थना करें

    निम्न मंत्र से प्रार्थना करें

    धर्मशास्तार्थतत्वज्ञ ज्ञानविज्ञानपारग। विविधार्तिहराचिन्त्य देवाचार्य नमोऽस्तु ते॥
    कलावती और लीलावती कन्या की कथा सुनना चाहिए और आरती करके प्रसाजद बांटना चाहिए।

     मेधावी और समझदार

    मेधावी और समझदार

    गुरूवार को जन्में व्यक्ति काफी मेधावी, शांति और काफी समझदार होते हैं। इन लोगों की बहुत ज्यादा इज्जत करते हैं इसलिए लोगों के लिए आदर्श भी होते है। ये साफ और स्वच्छ विचारधारा के मालिक होते हैं, इनके अंदर लीडरशीप वाली क्वालिटी होती है इसलिए आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं वहां ऊंची पदवी जरूर हासिल करते हैं।

    गुरु दोष के शान्ति के लिए

    गुरु दोष के शान्ति के लिए

    गुरु दोष के शान्ति के लिए गुरुवार को कुछ उपाय करें जिससे आपको अपने काम में सफलता जरुर मिलेगी, गुरुवार के दिन नहाते वक्त अपने नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करे इसके बाद "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करते हुए केसर का तिलक लगाए और केले के वृक्ष में जल अर्पित हुए उसकी धूप- दीप से पूजा करे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+