लोकपर्व छठ के लिए 5 लाख लोग पहुंचे बिहार, सुरक्षा कड़ी
पटना| आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ शुरू हो चुका है, इसके लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु नदी तटों पर उमड़ पड़े हैं। यह भगवान सूर्य की उपासना का पर्व है।
इस पर्व के दौरान सुहागिन महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं और श्रद्धालु सूर्य को गेंहू, दूध, गन्ना, केला और नारियल चढ़ाते हैं। नहाय-खाय के साथ इस त्योहार की शुरूआत हो चुकी है।
सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है
छठ के अगले दिन खरना होता है,इस दिन सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। यह भगवान सूर्य के प्रति आस्था, निष्ठा और समर्पण का एक पर्व है। इसलिए गंगा किनारे के घाटों पर सुरश्रा के कड़े इंतजाम है। इस बार भी सिर्फ पटना में 10 हजार जवान और एक हजार अधिकारियों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिन गंगा घाटों का दौरा भी किया था।













Click it and Unblock the Notifications