Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में नजर आया रमजान का चांद, रविवार को रखा जाएगा पहला रोजा

आज भारत में रमजान का चांद दिखाई दिया। कल यानी 3 अप्रैल को देशभर में पहला रोजा रखा जाएगा।

लखनऊ, 2 अप्रैल। आज भारत में रमजान का चांद दिखाई दिया। कल यानी 3 अप्रैल को देशभर में पहला रोजा रखा जाएगा। इस अवसर पर लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद दी है।

Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali

Recommended Video

    Ramdan 2022: दो साल बाद लौटी दिल्ली के जामा मस्जिद में रौनक, पढ़ाई गई तरावीह | वनइंडिया हिंदी

    मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने घोषणा करते हुए कहा कि लखनऊ में रमजान का चांद नजर आ गया है। आज से मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी और कल पहला रोजा रखा जाएगा।

    रमजान दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से एक है। यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

    लोग उपवास या रोजा रखते हैं, जिसके लिए वे सुबह जल्दी उठते हैं और अपना पहला भोजन या सहरी करते हैं, और शाम को वे इफ्तार के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। रमजान का आखिरी रोजा 1 मई को मनाए जाने की उम्मीद है। महीने के अंत में ईद-उल-फितर मनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें: गोवा के बिट्स पिलानी से आई टेंशन वाली खबर, 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव

    मुस्लिमों में रमजान रखने की काफी अहमियत है। मुस्लिमों का मानना है कि इस महीने में अल्लाह जन्नत के दरवाजे खो देता है और शैतान को कैद कर लेता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+