Surya ka Singh Rashi Mai Praevsh: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, चेक करें कहीं आपकी राशि तो नहीं
Surya ka Singh Rashi Mai Praevsh: जीवन का आधार ग्रह सूर्य 16-17 अगस्त की मध्यरात्रि में 1 बजकर 52 मिनट पर अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर गया है। अपने घर में आकर सूर्य सभी राशि के जातकों को शुभ फल प्रदान करने वाला है लेकिन पांच राशियों (मेष, सिंह, वृषभ, मिथुन, धनु ) के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है।
सूर्य पूरे एक महीने 16 सितंबर तक इस राशि में ही रहेगा। यह एक महीना बहुत कुछ करने का अवसर प्रदान करेगा। लोगों के जो काम अटके हुए हैं वे पूरे करने के प्रयास करें, निश्चित रूप से वे पूरे होंगे। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी में प्रमोशन जैसी स्थितियां बनेंगी। जिन लोगों के संबंध अपने पिता से खराब चल रहे हैं वे ठीक होंगे।

आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों पर प्रभाव-
- मेष : पंचम भाव में सूर्य का आना श्रेष्ठ फलदायक है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार से रिश्ते सुधरेंगे। आर्थिक संपन्नता आएगी। संतान पक्ष की ओर से उत्साहजनक समाचार प्राप्त होंगे। किंतु खर्च की अधिकता रहेगी।
- वृषभ : चतुर्थ का सूर्य संपत्ति प्रदान करेगा। माता पक्ष, ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। यदि आप नौकरी के क्षेत्र में हैं तो यह समय आपके लिए उन्नति वाला रहेगा। आर्थिक लाभ तो होगा किंतु माता के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।
- मिथुन : तीसरे स्थान में सूर्य के आने से पारिवारिक स्थिति मजबूत होगी। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। उच्च पद प्राप्ति की लालसा पूरी होगी। हालांकि स्वास्थ्य में कमजोरी आएगी।
- कर्क : धन भाव का सूर्य दूसरों के माध्यम से पैसा दिलाएगा किंतु वह खर्च भी दूसरों पर ही होगा। वाणी में कटुता आ सकती है। व्यवहार कठोर हो सकता है। अपने अहंकार के कारण परिवार के लोगों से दूर हो सकते हैं। सतर्क रहें।
- सिंह : सूर्य शारीरिक कष्ट दूर करेगा। नेत्र रोगों में राहत मिलेगी। पद-प्रमोशन मिलने वाला है। किसी विशेष अनुबंध के तहत बड़ी धनराशि मिलने के योग बनेंगे। पिता की ओर से प्रत्येक कार्य में सहयोग मिलेगा। काम कुशलता से होंगे।
सूर्य कष्टकारी रहेगा, रोग परेशान करेंगे (Surya ka Singh Rashi Mai Praevsh)
- कन्या : कन्या राशि के लिए द्वादश का सूर्य कष्टकारी रहेगा। रोग परेशान करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। काम अटकेंगे। परिवार के साथ अनबन हो सकती है। नौकरी में अस्थिरता का माहौल रहेगा।
- तुला : एकादश का सूर्य लाभ भाव में बैठकर धन प्रदायक योग बनाएगा किंतु यह धन स्थायी नहीं रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अनेक अवसर आएंगे किंतु सही समय पर समझ की कमी के कारण ये अवसर हाथ से निकल जाएंगे।
- वृश्चिक : दशम का सूर्य करियर में बेतहाशा तरक्की देगा। सरकारी नौकरी वालों के दिन बदलने वाले हैं। प्रमोशन मिलेगा और बड़ा पद मिल सकता है। कारोबारियों को भी लाभ होगा। आर्थिक सुख प्राप्त होगा। पिता का सहयोग रहेगा।
सफलता में आपको अहंकारी नहीं हो जाना है (Surya ka Singh Rashi Mai Praevsh)
- धनु : भाग्योदय का समय रहेगा। सूर्य भाग्य भाव में बैठकर आपकी किस्मत को चमकाने का काम करेगा। चारों ओर से सफलता मिलने वाली है। लेकिन इस सफलता में आपको अहंकारी नहीं हो जाना है। अन्यथा लोग दूर हो जाएंगे।
- मकर : अष्टम का सूर्य आपके लिए कष्टकारी रहेगा। शारीरिक रूप से तो परेशान रहेंगे ही आर्थिक तंगी भी महसूस होगी। काम अटक जाएंगे और पैसा फंस सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन रहेगी।
- कुंभ : सप्तम का सूर्य वैवाहिक और दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा करेगा। छोटी-छोटी बातों पर टकराव हो सकता है और रिश्ते में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन में रुकावट आ सकती है।
- मीन : छठे भाव का सूर्य शत्रुओं को परास्त करने में आपकी मदद करेगा। रोगों में कमी आएगी, विशेषकर नेत्र और हड्डियों के रोगों में आराम मिलने वाला है। आर्थिक लाभ होगा किंतु प्राप्त धन का उपयोग स्वयं की बजाय परिवार पर करेंगे।
More From
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications