Surya Grahan 2024 Effect: : सूर्य ग्रहण आज, इन 5 राशियों पर मंडराया खतरा, बरतें सावधानी वरना होगा नुकसान

Surya Grahan 2024 Effect In India : साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है, हालांकि ये हमारे देश में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं है। इसी वजह से पूजा-पाठ पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा।

आपको बता दें कि जब चंद्रमा चक्कर लगाते हुए पृथ्वी और सुर्य के बीच में आ जाता है तो सूर्य ग्रहण की घटना होती है।

Surya Grahan 2024

वैसे तो ये खगोलीय घटना है लेकिन हिंदू धर्म में इसे अशुभ माना जाता है इसी वजह से ग्रहण प्रभावी हो या ना हो, ग्रहण काल में सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है।

आज का ग्रहण दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप और प्रशांत महासागर ही दिखाई देगा। ग्रहण का समय रात 09:13 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 03:17 तक है।

ज्योतिषीय प्रभाव (Surya Grahan 2024 Effect )

ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। विशेष रूप से इस ग्रहण का असर मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों पर अधिक रहेगा इसलिए इन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

  • मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण स्वास्थ्य से संबंधित कुछ चुनौतियाँ ला सकता है। आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए और तनाव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
  • वृषभ (Taurus): इस ग्रहण का प्रभाव आपकी वित्तीय स्थिति पर पड़ सकता है। निवेश और आर्थिक निर्णयों में सतर्कता बरतें।
  • मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण व्यक्तिगत संबंधों में तनाव ला सकता है। बातचीत में संयम रखें और टकराव से बचने की कोशिश करें।
  • सिंह (Leo): सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। करियर में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें, सफलता आपकी ओर आएगी।
  • वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ग्रहण नई ऊर्जा और उत्साह का संकेत दे सकता है। आप अपने काम और जीवन में नई दिशा पा सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

  • ग्रहण के समय बाहर न निकलें, क्योंकि भले ही ग्रहण इंडिया में ना दिखे लेकिन इस असर राशियों पर पड़ता है।
  • हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और खाने-पीने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और तब जाकर पूजास्थल को छूएं।
  • ग्रहण के समय मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव हो सकता है, इसलिए ध्यान और योग का सहारा लें।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+