Surya Grahan 2023: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को, जानिए कहां और कैसे देखें?
इस साल यानी 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को होगा, जबकि अगला 14 अक्टूबर को लगेगा। जबकि साल के दो चंद्र ग्रहण 5-6 मई और 28-29 अक्टूबर को होंगे।

Surya Grahan 2023: साल के पहले सूर्य ग्रहण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार यानी 20 अप्रैल को लगने वाला है। इस ग्रहम को निंगालू या संकर सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। इस बार 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि वैशाख महीने की अमावस्या का दिन ये पड़ रहा है। ये सूर्य ग्रहण भारत को छोड़कर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाएगा।
सूर्य ग्रहण सुबह 07:04 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:29 बजे खत्म होगा। आइए जानें सूर्य ग्रहण कब, कहां और कैसे देखें...?
सूर्य ग्रहण 2023: तारीख और समय
भारतीय ज्योतिषीय कैलेंडर के मुताबिक 20 अप्रैल 2023 को वैशाख अमावस्या के दिन सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 बजे के बीच ग्रहण लगेगा। हालांकि पूर्ण ग्रहण सिर्फ एक मिनट से भी कम समय के लिए रहेगा।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजकर 29 मिनट से सुबह साढ़े चार बजे तक रहेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण लगभग 3 घंटे रहेगा। 20 अप्रैल को 3.34 AM IST से शुरू होकर 6.32 AM IST तक चलेगा।

सूर्य ग्रहण 2023: कहां दिखेगा
समय और तारीख के मुताहिक सूर्य ग्रहण दुनिया की लगभग 8.7 प्रतिशत आबादी द्वारा देखा जाएगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में रहने वाले लोग पूर्ण या आंशिक सूर्य ग्रहण की क्रिया को नहीं देख पाएंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।
ये सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। ऑस्ट्रेलिया के शहर Exmouth में सूर्य ग्रहण का असर सबसे ज्यादा दिखेगा।
इसके अलावा सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर के देशों अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, चीन,फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, थाईलैंड, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, बरूनी, सिंगापुर में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2023: कैसे देखें?
सूर्य ग्रहण को देखने को लिए आपको कई सावधानियों को बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण को देखते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है क्योंकि वे आंखों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे अंधापन हो सकता है। नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण कभी नहीं देखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण देखते समय नासा 14-शेडेड वेल्डिंग ग्लास, ब्लैक पॉलीमर या एल्युमिनाइज्ड माइलर जैसे फिल्टर का उपयोग करें।Surya Grahan: 20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों की बढ़ाएगा मुश्किलें, सेतह पर भी पड़ेगा असर!
इसके अलावा आप दूरबीन के जरिए भी सूर्य ग्रहण देख सकते हैं। एक टेलीस्कोप का उपयोग करके भी सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण को देखने को लिए आप NASA की वेबसाइट या उनके सोशल मीडिया हैंडल पर जा सकते हैं। नासा अक्सर ग्रहण की क्रियाओं को वीडियो के जरिए या लाइव वीडियो दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications