Surya Grahan 2023: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में दिखा साल के पहले सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें
Surya Grahan 2023 Photos: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में इसका कोई असर नहीं हुआ है।

Surya Grahan 2023 Photos: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आज (20 अप्रैल) सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लगा है। सूर्य ग्रहण 12 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। ये सूर्य ग्रहण हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है। ये हाइब्रिड सूर्य ग्रहण सबसे सही तरीके से ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, सिडनी जैसे कई शहरों में सूर्य ग्रहण का शानदार नजारा दिखा है।
हाइब्रिड सूर्य ग्रहण में, चंद्रमा सूर्य को अवरुद्ध करता है और इस तरह का ग्रहण कुल सौर ग्रहण से वलयाकार में बदल जाता है, इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ये सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में नहीं दिखाई दिया है। भारत में इसलिए सूतक काल भी नहीं लग रहा है। हालांकि दुर्लभ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण अब खत्म हो गया है।
लोग सोशल मीडिया पर सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर शेयर कर लिखा, ''मेलबर्न में मेरे सामने के यार्ड से मुझे #SolarEclipse2023 की शानदार तस्वीर दिखी।
एक अन्य यूजर ने लिखा, wow ये सूर्य ग्रहण शानदार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मेलबर्न में दोपहर 2:30 बजे (ऑल्ट्रेलिया के टाइम के मुताबिक) का सूर्य ग्रहण देख रहा हूं।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''देखिए आसामान में ऐसा नजारा साल में कुछ ही दिन देखने को मिलता है।''
बता दें कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई शहर Exmouth में एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया है। यहां के कोरल तट (Coral Coast) पर सूर्य ग्रहण की वजह से अंधेरा छा गया था। जिससे तापमान में गिरावट आई है।

फिलहाल सूर्य ग्रहण लगे हुए साढ़े तीन घंटे से ज्यादा हो गए हैं। सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से लगा है और 12 बजकर 29 मिनट तक चलेगा। यानी सूर्य ग्रहण खत्म होने में कुछ ही देर बाकी है। हालांकि ग्रहण के तीन घंटों के बाद सूर्य का पूरा डिस्क अब ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में पूरी तरह से दिखाई दे रहा है।

ये सूर्य ग्रहण भारत में भले ही दिखाई ना दिया हो लेकिन आप इस खगोलीन घटना को लाइव स्ट्रीम वीडियो के जरिए देख सकते हैं। नीचे दिए गए वीडियो पर आप सूर्य ग्रहण लाइव देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications