Surya Gocher 2025: सूर्य का अभिजीत नक्षत्र में गोचर, आने वाले हैं अच्छे दिन, जानिए किन कामों के लिए शुभ?
Surya Gocher 2025 Hindi: अभिजीत नक्षत्र की गणना सबसे शुभ नक्षत्रों में की जाती है और सूर्य ग्रहों का राजा होता है। इसलिए जब जब सूर्य का प्रवेश अभिजीत नक्षत्र में होता है तब-तब अत्यंत शुभ संयोग बनता है और इस शुभ संयोग में किए गए कार्य अत्यंत फलदायी होते हैं। धन प्रदायक होते हैं। सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सूर्य 20 जनवरी 2025 को रात्रि में 10 बजकर 5 मिनट पर अभिजीत नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है और यह 24 जनवरी को रात्रि में 1 बजकर 42 मिनट पर अभिजीत नक्षत्र को छोड़ देगा। इस प्रकार यह चार दिन का अत्यंत श्रेष्ठ मुहूर्त बन रहा है। इसलिए यदि आप कोई कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो इन चार दिनों का लाभ उठा सकते हैं।'

क्या है अभिजीत नक्षत्र का महत्व (Surya Gocher 2025)
ज्योतिष शास्त्र में अभिजीत 28वां नक्षत्र होता है। मुख्य रूप से 27 नक्षत्र माने गए हैं किंतु अभिजीत 28 नक्षत्र होता है। इसलिए इसका महत्व सर्वाधिक है। सूर्य जब इस नक्षत्र में होता है तो वह अधिक सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है और उसका प्रभाव पृथ्वी पर मनुष्यों से लेकर प्रकृति और पर्यावरण पर भी होता है।
'बिना पंचांग शुद्धि देखे भी कार्य किए जा सकते हैं'
यह शुभ कार्य प्रारंभ करने का सर्वश्रेष्ठ समय होता है। इस समय में बिना पंचांग शुद्धि देखे भी कार्य किए जा सकते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी बुध होता है इसलिए यह मनुष्य को विजेता बनाता है। बुध के नक्षत्र में सूर्य के आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है।
क्या है लाभ (Surya Gocher 2025)
अभिजीत नक्षत्र में भूमिपूजन, भवन निर्माण कार्य प्रारंभ, विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदी जैसे काम करना शुभ रहता है। इस समय में मंदिर स्थापना, देव मूर्ति स्थापना, यज्ञ, हवन आदि कर्म करने से अनेक गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है। इस समय में धन-संपत्ति में निवेश करना भी शुभ माना गया है। यदि आप शुभ कार्यों से संबंधित यात्राएं करना चाहते हैं तो सूर्य के अभिजीत में गोचर के दौरान करना चाहिए इससे यात्राएं शुभ सिद्धिदायक होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications