Som Pradosh Vrat 2022 Date: सोम प्रदोष व्रत का मुहूर्त, तिथि, पूजा-विधि और मंत्र
कहा जाता है कि अगर प्रदोष का व्रत सोमवार को आए तो भक्त की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं, इस बार ये उपवास सोमवार को है।
Som Pradosh Vrat Shubh Muhurt (सोम प्रदोष व्रत का मुहूर्त ): मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 5 दिसंबर को है, यानी कि इस महीने का पहला प्रदोष व्रत सोमवार को है। कहते हैं शिव ही शक्ति हैं, शिव ही ज्ञान का भंडार हैं, शिव ही दया के सागर हैं, उनकी कृपा मात्र से ही इंसान के सारे दुखों का अंत हो जाता है। प्रदोष के दिन भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से इंसान को हर वो चीज मिल जाती है, जिसकी वो ख्वाहिश रखता है। वैसे भी इस बार ये व्रत सोमवार को है, जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर प्रदोष का व्रत सोमवार को आए तो जातक की सारी कामनाएं पूरी हो जाती हैं।

सोम प्रदोष व्रत का मुहूर्त
- शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 5 दिसंबर 2022 सुबह 5:57 AM
- शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का अंत: 6 दिसंबर 2022 सुबह 6:45 AM
- अभिजीत मुहूर्त--11:54 AM से 12:37 PM
- अमृत काल--03:34 AM से 05:15 AM
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:21 AM से 06:10 AM विज
- विजय मुहूर्त- 01:35 PM से 02:17 PM
- गोधूलि मुहूर्त-04:57 PM से 05:21 PM
- निशिता काल-11:16 PM से 12:08 AM
प्रदोष काल की पूजा गोधूलि बेला में होती है इसलिए सोमवार को गोधूलि मुहूर्त 04:57 PM से 05:21 PM तक का है।

पूजा विधि
- सुबह सबसे पहले नहा-धोकर नए या स्वच्छ कपड़े धारण करें।
- शिव का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद शिव-पार्वती की पूजा साथ में करें।
- उन्हें फूल, फल, कुमकुम, रोली, मिठाई, मेवा, दूध सब अपने सामर्थ्य के अनुसार अर्पित करें।
- शिव कथा सुने, शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें और प्रसाद बांटें।
- शाम के वक्त शिवलिंग की पूजा करें, दूध और जल अर्पित करें।
- गरीबों को दान दें।

प्रदोष मंत्र
- ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ. ।
- ओम नम: शिवाय।
- माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
- आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
- ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
- उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।












Click it and Unblock the Notifications