Som Pradosh 2025: आज जरूर करें ये पांच उपाय, संवर जाएगा जीवन, बन जाएंगे धनवान
Som Pradosh 2025: माघ मास के कृष्ण पक्ष में सोम प्रदोष का शुभ संयोग बना है। 27 जनवरी 2025 को सर्वार्थसिद्धि योग में बन रहे इस योग का बड़ा महत्व होता है। सोम प्रदोष का व्रत करने और इस दिन पांच उपाय करके आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे, आर्थिक, पारिवारिक, शारीरिक कष्ट दूर होंगे।
संतान संबंधी समस्या दूर होगी और सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। सोम प्रदोष के दिन व्रत रखकर सायंकाल प्रदोष काल में शिवजी का अभिषेक पूजन करें, सोम प्रदोष व्रत की कथा सुनें, भोग लगाएं और कर्पूर से आरती करें।

ये पांच उपाय अवश्य करें (Som Pradosh 2025)
- जिन जातकों की जन्मकुंडली में चंद्र कमजोर है उन लोगों को सोम प्रदोष व्रत करना चाहिए। इस दिन चांदी के पात्र से शिवजी का अभिषेक कच्चे दूध से करें और चंद्र के मंत्र ऊं चंद्रमसे नम: का जाप सफेद चंदन की माला से 11 माला करें।इस दिन शिवजी को सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाएं और चंदन का इत्र लगाएं।
- इस उपाय से चंद्र को मजबूती मिलेगी और कुंडली में मिल रहे चंद्र से जुड़े सारे दोष दूर हो जाते हैं। चंद्रमा की कमजोरी से माता को भी कष्ट रहता है। इससे वह समस्या भी दूर हो जाती है।
धन की कमी दूर करने के लिए करें ये उपाय (Som Pradosh 2025)
- धन की कमी दूर करने के लिए सोम प्रदोष के दिन विशेष उपाय करना चाहिए। व्रत रखकर शिवजी का अभिषेक करें और पूजन कर 108 बिल्वपत्र के साथ 108 सफेद आंकड़े के पुष्प अर्पित करें। शिवजी को सफेद मिठाई का नैवैद्य लगाएं। इससे आपकी धन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल ही है तो करेंये उपाय ( Som Pradosh 2025)
- यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल ही है तो सोम प्रदोष का व्रत सबसे तेजी से उस समस्या को दूर करता है। सोम प्रदोष का व्रत रखें और प्रदोषकाल में शिवजी का अभिषेक पूजन कर चांदी का एक छल्ला उन्हें अर्पित करें। बाद में यह छल्ला स्वयं पहन लें अर्थात् जो बीमार है उसे पहना दें तो यह शीघ्र ही स्वस्थ होने लगता है।
नहीं हो पा रही है शादी तो करें ये उपाय ( Som Pradosh 2025)
- विवाह नहीं हो पा रहा है या विवाह होने के बाद पति-पत्नी में अनबन रहती है तो सोम प्रदोष का व्रत करने से वह बाधा दूर हो जाती है। जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो रहा है वे सोम प्रदोष का व्रत रखकर शिवजी का पूजन लाल पुष्प से करें और शिवजी को गेहूं के आटे के हलवे का नैवेद्य लगाएं। जिन दंपतियों में नहीं बन पा रही है वे भी यही उपाय करें।
मनचाही कामना की पूर्ति के लिए करें ये उपाय ( Som Pradosh 2025)
- सोम प्रदोष के दिन शुद्ध जल में गंगाजल मिलाकर और उसमें चंदन का इत्र मिलाकर शिवजी का अभिषेक करने से मनचाही कामना की पूर्ति होती है। जो चाहेंगे वो मिलेगा और शिवजी प्रसन्न होकर समस्त प्रकार के भोग सुख प्रदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications