Singh Sankranti 2021: सिंह संक्रांति पर क्यों जरूरी है गाय के घी का सेवन?

नई दिल्ली, 17 अगस्त। आज 'सिंह संक्रांति' है, दरअसल सूर्य का राशि परिवर्तन ही संक्रांति कहलाता है। आपको बता दें कि सूर्य आज कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस वजह से ही आज की संक्रांति को 'सिंह संक्रांति' कहते हैं। आज का दिन वैदिक लिहाज से काफी प्रभावी है और इसी वजह से ही आज सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ हो रहे हैं। आज गरीबों को दान करने की प्रथा है। ऐसा करने से लोगों को पुण्य की प्राप्ति होती है।

 Singh Sankranti 2021: आज है सिंह संक्रांति, जानिए क्यों जरूरी है आज घी का सेवन?

पूजा विधि

  • वैसे तो आज पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए लेकिन कोविड की वजह से अगर घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो घर में ही स्नान करते वक्त अपने नहाने के पानी में गंगाजल की दो बूंदे डाल दीजिए।
  • इसके बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनने के बाद सूर्यदेव की पूजा कीजिए।
  • पूजा में पुष्प, चावल, कुमकुम सहित अन्य पूजन सामग्री चढ़ाएं।
  • इसके बाद सूर्य को अर्ध्य दीजिए और अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना कीजिए।

सूर्य को प्रसन्न करने वाले मंत्र

  • ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।
  • ॐ सूर्याय नम: ।
  • ॐ घृणि सूर्याय नम: ।
 Singh Sankranti 2021: आज है सिंह संक्रांति, जानिए क्यों जरूरी है आज घी का सेवन?

घी का सेवन बहुत जरूरी

सिंह संक्रांति के दिन घी का सेवन करना जरूरी है क्योंकि माना जाता है कि आज के दिन जो गाय के घी का सेवन नहीं करता है वो अगले जन्म में घोंघा बनकर पैदा होता है इसलिए आज लोग पूजा-पाठ से लेकर खाने-पीने के सामान में घी का प्रयोग जरूर करते हैं।

कर्क राशि वालों की विशेषता

  • कर्क राशि के लोग सपने बहुत देखते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं।
  • कर्क राशि की महिलाएं जिससे दोस्‍ती करती हैं, उसका ख्याल जरूरत से ज्‍यादा रखती हैं।
  • कर्क राशि की महिलाएं अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने में भी देरी नहीं करतीं।
  • कर्क राशि वाले काफी इमोशनल होते हैं।
  • कर्क राशि वालों के लिए धन बहुत महत्व नहीं रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+