Silver Price: चांदी की कीमत 3 लाख के पार, क्यों है ये लोगों की पसंद? इंसान की जिंदगी से जुड़ा है इसका राज
Silver Price Today: खरमास का महीना खत्म होते ही चांदी की कीमत ने धूम मचा दी है, आज इसने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है, 19 नवंबर दिन सोमवार को चांदी का रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 12000 रु से ऊपर चला गया है,जिसका मतलब ये हुआ कि चांदी का रेट इस वक्त 3 लाख से ऊपर पहुंच गया है।
आपको बता दें कि चांदी को प्राचीन काल से ही शुभ, पवित्र और औषधीय धातु माना गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी ये काफी महत्वपूर्ण हैं। धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर स्वास्थ्य लाभ तक, चांदी का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी चांदी की पूजा करने से काफी प्रसन्न होती हैं।

चांदी का धार्मिक महत्व (Silver Religious Benefits)
हिंदू धर्म में चांदी को शुद्धता और शांति का प्रतीक माना गया है। भगवान शिव, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और श्रीकृष्ण की पूजा में चांदी के पात्र, मूर्तियां और चरण पादुका का प्रयोग शुभ माना जाता है।मान्यता है कि चांदी घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि आती है।
चांदी का दान करने से पुण्य की प्राप्ति
यही नहीं अमावस्या, पूर्णिमा, शुक्रवार और विशेष व्रतों में चांदी का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। तो वहीं नवजात बच्चों को चांदी की कटोरी, चम्मच या कड़ा पहनाना शुभ माना जाता है।
चांदी का ज्योतिषीय महत्व (Silver Astrological Benefits)
आपको बता दें कि ज्योतिष विज्ञान में तो चांदी का संबंध मनुष्य के जीवन से जुड़ा हुआ है, कहते हैं कि चांदी की अंगुठी पहनने से इंसान को क्रोध कम आता है और उसकी आयु लंबी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से होता है,चांदी धारण करने से चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव, भय और अनिद्रा दूर होती है। चांदी के बर्तन में पानी पीने से मानसिक तनाव कम होता है।
चांदी के स्वास्थ्य लाभ (Silver Health Benefits)
- आयुर्वेद में चांदी को औषधीय धातु माना गया है क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
- चांदी के वर्क वाली मिठाइयां पाचन में सहायक मानी जाती हैं।
- चांदी शरीर की अतिरिक्त गर्मी को शांत करने में मदद करती है, इसलिए गर्मियों में चांदी का उपयोग विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
- चांदी रक्त संचार को बेहतर बनाती है और त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचाती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications