Shukra Margi 2025: 'आया मौसम प्यार का', अब बदलेगी लवलाइफ, जमकर होगी प्रेमवर्षा
Shukra Margi 2025: यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और उससे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो अब आपके लिए सही समय आ गया है। क्योंकि प्रेम और आकर्षण का प्रतिनिधि ग्रह शुक्र 13 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर मार्गी हो गया है, शुक्र 1 मार्च को वक्री हुआ था।
शुक्र के मार्गी होने से लव लाइफ में नई जान और जोश भर जाएगा। जो लोग मन ही मन किसी को चाहते हैं लेकिन कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, उनके लिए अब अपने प्रियतम को कहने का मार्ग खुल गया है। शुक्र की मार्गी अवस्था में लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होता है।

राशियों पर शुक्र मार्गी का असर (Shukra Margi 2025)
शुक्र के मार्गी होने से सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव होने वाला है। जो युवक-युवतियां पहले से प्रेम में हैं उनका प्रेम मजबूत होगा और वे विवाह बंधन में बंधने का सोच सकते हैं। जिन लोगों के जीवन में अब तक प्रेम का पदार्पण नहीं हुआ है उनका जीवन प्रेम से भर जाएगा।
लोगों का दांपत्य जीवन नीरस है, उसमें कोई जोश नहीं
शुक्र का असर दांपत्य जीवन पर भी होने वाला है। जिन लोगों का दांपत्य जीवन नीरस है, उसमें कोई जोश नहीं है, उनके जीवन में बहार आने वाली है। शुक्र के मार्गी होने से उसका सकारात्मक प्रभाव होगा और जीवन प्रेम से भर जाएगा। दांपत्य में आपसी सामंजस्य बनेगा। झगड़े कम होंगे और प्रेम बढ़ेगा।
राशियों पर प्रभाव (Shukra Margi 2025)
- मेष : द्वादश भाव का शुक्र पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्राएं करवाएगा। प्रेम में नया जोश भरेगा और आप साथ वक्त बिताएंगे।
- वृषभ : आप अपने पार्टनर पर खर्च करेंगे। उपहारों का आदान-प्रदान होगा। अपने प्रेम को विवाह में बदल सकते हैं।
- मिथुन : कार्यस्थल पर आपको लाइफ पार्टनर मिल सकता है। आप जिसे प्रेम करते हैं उसे प्रपोज करने में देर न करें।
- कर्क : कोई ऐसा साथी मिलने वाला है जो आपका भाग्य खोल सकता है। पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे। प्रेम बढ़ने वाला है।
- सिंह : पार्टनर के साथ विवाद सुलझेंगे और आप दोनों फिर एक हो जाओगे। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
- कन्या : पार्टनर के साथ विवाह कर सकते हैं। सही मौका है। आपका प्रेम प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
- तुला : प्रेमी से चल रही अनबन दूर होगी। उनके साथ कार्य में भी साझेदारी करेंगे। उपहार मिल सकते हैं। प्रेम बढ़ेगा।
- वृश्चिक : अपने पार्टनर के साथ शापिंग, मनोरंजन में अधिक वक्त बीतेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
- धनु : आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। लोग विशेषकर विपरीतलिंगी लोगों का झुकाव आपकी ओर बढ़ने वाला है।
- मकर : आपकी लव लाइफ सेट होने वाली है। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा जिसे आप सहज स्वीकार कर लेंगे।
- कुंभ : पार्टनर की ओर से धन लाभ होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। जिन्हें अब तक प्रेम नहीं मिला वो मिल जाएगा।
- मीन : शुक्र का प्रभाव बढ़ेगा। आप हर किसी को आकर्षिक करने में सफल होंगे। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
क्या उपाय करें (Shukra Margi 2025)
अपने शुक्र को और अधिक मजबूत करने के लिए अच्छे वस्त्र पहनें। महंगे कास्मेटिक्स का उपयोग करें। परफ्यूम लगाएं। अपनी दोनों हथेलियों में शुक्र पर्वत पर (अंगूठे के नीचे का पूरा भाग) गुलाब का इत्र लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications